फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरीः प्रियंका से शादी के लिए परिवार छोड़ा, बहू बनाने को तैयार नहीं थे पिता

Thu, 18 Apr 2019 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Apr 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
robert vadra birthday special robert priyanka gandhi love story unknown facts
priyanka gandhi
एक सफल बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा और नेहरू-गांधी परिवार के दामाद हैं। पिछले कुछ सालों से रॉबर्ट वाड्रा लैंड डील मामले को लेकर चर्चित रहे हैं। वैसे तो उनके बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है लेकिन उनकी लव स्टोरी व उनके जीवन की कुछ बातें हमेशा ही दिलचस्प होती हैं। ऐसे में उनके जन्मदिवस के अवसर पर हम आपको उनकी लाइफ के इन्हीं पहलुओं के बारे में बताएंगे, इनमें से कुछ तो आपके लिए बिल्कुल नए हो सकते हैं....
robert vadra birthday special robert priyanka gandhi love story unknown facts
priyanka gandhi

रॉबर्ट और प्रियंका पहली बार तब मिले थे जब प्रियंका 13 साल की थीं। रॉबर्ट को प्रियंका में जो बात सबसे अच्छी लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आगे पढ़िए इस प्यार को शादी में बदलने के लिए दोनों को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और रॉबर्ट ने प्रियंका को कैसे किया था प्रपोज...

robert vadra birthday special robert priyanka gandhi love story unknown facts
priyanka gandhi

एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस राज से पर्दा उठाया था। रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि, प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
robert vadra birthday special robert priyanka gandhi love story unknown facts
priyanka gandhi

रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी।

विज्ञापन
robert vadra birthday special robert priyanka gandhi love story unknown facts
priyanka gandhi - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अफेयर के दिनों में रॉबर्ट प्रियंका और अपने रिश्ते के बारे में किसी से चर्चा नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते की भनक लगे। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकालेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed