फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradeep Singh Kataria Murder Case: डेरा प्रेमी की हत्या में तीन शूटर अरेस्ट, हमलावरों ने चलाईं थीं 55 गोलियां

Sat, 12 Nov 2022 12:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 12 Nov 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Singh Kataria Murder Case Three shooters arrested in murder of Dera lover attackers fired 55 bullets
प्रदीप सिंह कटारिया पर गोलियां बरसते हमलावर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपुरा में बरगारी बेअदबी कांड के आरोपी प्रदीप सिंह कटारिया की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले तीन शूटरों को पकड़ा है। इनमें से दो नाबालिग हैं। शूटरों ने आरोपी पर 55 गोलियां बरसाई थीं। पंजाब पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा अनुयायी कटारिया को सुरक्षा दे रखी थी। पकड़े गए शूटरों के कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ व पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से आतंकी कनेक्शन सामने आया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की माने तो गोल्डी बराड़ के आदेश पर अनुयायी कटारिया की हत्या की गई है। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अनुयायी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। अनुयायी की हत्या के लिए छह शूटर भेजे गए थे। पुलिस फरार तीन शूटरों की तलाश कर रही है। शूटरों के चार ग्रुप ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।

Pradeep Singh Kataria Murder Case Three shooters arrested in murder of Dera lover attackers fired 55 bullets
प्रदीप सिंह कटारिया - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा व प्रमोद कुशवाह ने बताया बरगारी बेअदबी मामले के आरोपी व सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा अनुयायी प्रदीप सिंह कटारिया की कोटकपुरा में गुरुवार को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपने दुकान को खोल रहे थे। छह हमलावर तीन मोटरसाइकिलों से आए थे। उसे पंजाब पुलिस से सुरक्षा प्राप्त थी। बाद में मई, 2022 में पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने वाले गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। स्पेशल सेल में तैनात एसीपी राहुल विक्रम की देखरेख में इंस्पेक्टर विक्रम दहिया, इंस्पेक्टर निशांत व दलीप की टीम इस मामले की जांच में जुटी थी। आरोपी शूटरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इनमें से एक शूटर जितेंद्र उर्फ जीतू की पहचान की थी। अंबाला में 20 जनवरी,22 को हुए दोहरे हत्याकांड में रोहतक निवासी जितेंद्र का नाम सामने आया था।

Pradeep Singh Kataria Murder Case Three shooters arrested in murder of Dera lover attackers fired 55 bullets
जांच में जुटी पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

दोहरे हत्याकांड से ठीक एक सप्ताह पहले अलीपुर, दिल्ली में प्रमोद बजद की हत्या की गई थी। इसमें अंबाला दोहरे हत्याकांड के आरोपियों अमित बधवार उर्फ मिट्टा व आकाश भालंभिया उर्फ गिट्टी का नाम सामने आया था। इंस्पेक्टर विक्रम दहिया की टीम तभी से जितेंद्र की तलाश कर रही थी। दिल्ली पुलिस को बृहस्पतिवार रात को सूचना मिली थी कि अनुयायी के हत्या आरोपी बख्शीवाला, पटियाला में छिपे हुए हैं। पुलिस टीम ने यहां से कलानौर, रोहतक निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू(26) और भिवानी, हरियाणा निवासी नाबालिग व रोहतक, हरियाणा निवासी दूसरे नाबालिग को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pradeep Singh Kataria Murder Case Three shooters arrested in murder of Dera lover attackers fired 55 bullets
प्रदीप सिंह कटारिया का शव - फोटो : अमर उजाला

शूटर चार ग्रुप में आए थे
प्रदीप कटारिया की हत्या करने वाले शूटर चार ग्रुप से हैं। ये तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर आए थे। सभी गोल्डी बराड़ ने एकत्रित किया था। इनसे पूछताछ में पता लगा कि शूटरों में चार हरियाणा व दो पंजाब से हैं।

विज्ञापन
Pradeep Singh Kataria Murder Case Three shooters arrested in murder of Dera lover attackers fired 55 bullets
प्रदीप सिंह कटारिया का दाह संस्कार - फोटो : अमर उजाला

जितेंद्र गोल्डी का सहयोगी है
आरोपी शूटर जितेंद्र लारेंस बिश्रोई, गोल्डी बराड़ व काला जठेड़ी गठजोड़ का पूरा सहयोगी है। वहीं दोनों नाबालिग सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी अंकिता सिरसा के जरिए गोल्डी से जुड़े हैं। पुलिस इनके पुराने रिकार्ड को खंगाल रही है। इनके कब्जे से तीन अत्याधुनिक पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed