फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Crime: दोस्ताना व्यवहार जिंदगी पर पड़ गया भारी, पुरानी नौकरानी ने ऐशोआराम के लिए कर दिया बुजुर्ग का कत्ल

Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
murder and robbery case old lady was killed by former maid and her husband for robbing in Delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की अमर कॉलोनी लाजपत नगर-4 में बुजुर्ग कुलवंत कौर (75) की हत्या उनकी पूर्व नौकरानी और उसके पति ने लूटपाट के लिए की थी। आरोपी बुजुर्ग के शरीर से जूलरी और मोबाइल लूटकर ले गए थे। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को 48 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए नौकरानी रानी और उसके पति योगेश अरोड़ा को छतरपुर महरौली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के घर से महंगी विदेशी शराब की 93 बोतलें और देशी कट्टा बरामद किया गया है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने इनके खिलाफ अवैध शराब व देशी कट्टा मिलने का महरौली थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी ज्वेलरी व मोबाइल बरामद कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(लॉ एंड ऑर्डर-2) डा. सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि कुलवंत कौर के घर में घायल पड़े होने की सूचना आठ नवंबर को मिली थी। उन्हें एनएचआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
murder and robbery case old lady was killed by former maid and her husband for robbing in Delhi
अमर कॉलोनी थाना - फोटो : ट्विटर
बुजुर्ग के शरीर से जूलरी गायब थी और शरीर पर चोट के निशान थे। मामला दर्जकर एसीपी, कालकाजी प्रदीप कुमार की देखरेख में अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, स्पेशल स्टाफ प्रभारी ऐशवीर सिंह, एएटीएस प्रभारी राजिंद्र डागर, इंस्पेक्टर संदीप कुमार व एसआई अंकुर कुमार की टीम ने जांच शुरू की। 

 
murder and robbery case old lady was killed by former maid and her husband for robbing in Delhi
अमर कॉलोनी थाना - फोटो : ट्विटर
जांच में ये पता लगा कि वृद्धा के शरीर से जूलरी जबरदस्ती खींची गई है और शरीर पर चोट के निशान हैं। ये भी पता लगा घर में फ्रेंडली इंट्री थी। सीसीटीवी खंगाले गए। जांच में पता लगा कि बुजुर्ग के घर में काम करने वाली नौकरानी रानी हाल ही में उनसे मिलने आई थी। इस दौरान बुजुर्ग ने रानी का नंबर नोट कर लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder and robbery case old lady was killed by former maid and her husband for robbing in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
पुलिस को ये नंबर मिल गया था। इस नंबर के जरिए पुलिस रानी और उसके पति योगेश अरोड़ा तक पहुंच गई। करीब 18 घंटे बाद इनको छतरपुर में तलाश लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार की टीम ने छत्तीसगढ़ निवासी रानी और वसुंधरा पंचशील, गोवर्धन रोड मथुरा यूपी निवासी योगेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

 
विज्ञापन
murder and robbery case old lady was killed by former maid and her husband for robbing in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए की थी बुजुर्ग की हत्या
योगेश की महीने की कमाई करीब सात हजार रुपये थे। ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए ये पैसे पर्याप्त नहीं थे। रानी पश्चिमी दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम कर रही थी, मगर एक महीने से वह छुट्टी पर थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed