फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Murder Case: अब तक नहीं मिला पूजा का सिर, प्रेमी ने किया था धड़ से अलग; साथ देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार

Mon, 14 Jul 2025 08:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Jul 2025 08:44 PM IST
सार

सहमति संबंध में रह रही पूजा का गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता अली अहमद और भाई हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका पूजा का सिर अभी तक नहीं मिला है। मृतका पूजा की बहन की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गुमशुदगी में मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
police arrested accused father Ali Ahmed and brother Hussain In Pooja murder case
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला

सहमति संबध में रहने वाली पूजा की उत्तराखंड में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। उधम सिंह नगर के बंगाली कॉलोनी में रहने वाली पूजा गुरुग्राम में सहमति से संबंध में रह रही थी। मामले में अब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूजा को छोड़कर अपने गांव चला गया था। पूजा उसका पीछा करते हुए उसके गांव पहुंच गई। गांव में आरोपी ने भाई और पिता के साथ में मिलकर पूजा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूजा का धड़ और गला काटने में उपयोग किया चाकू बरामद किया था। आरोपी ने सिर को नाले में फेंक दिया था। वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

police arrested accused father Ali Ahmed and brother Hussain In Pooja murder case
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला

पूजा के भाई ने दी थी तहरीर
पूजा के भाई ने 19 दिसंबर 2024 को पुलिस को तहरीर दी थी। भाई ने बताया था कि उनकी बहन पूजा गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 में रहती थी। 25 अक्तूबर से वह लापता है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उत्तराखंड के जिला उधमसिंह के गांव गोरी खेड़ा निवासी मुस्ताक को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि उसने पूजा की अपने भाई और पिता के साथ मिलकर गला काटकर हत्या कर दी।

police arrested accused father Ali Ahmed and brother Hussain In Pooja murder case
uttarakhand murder - फोटो : अमर उजाला

दो वर्षों तक आपसी सहमति में रहे
आरोपी की निशानदेही पर युवती के शव को उत्तराखंड में एक नहर के पुल के नीचे से बरामद किया था। आरोपी ने बताया था कि वह टैक्सी चलाने का काम करता था। 2022 में युवती की मां बीमार हुई थी। वह अपनी मां का उपचार के लिए दो-तीन बार आरोपी की टैक्सी में लेकर गई थी। इसी दौरान इन दोनों की आपस में दोस्ती हुई थी। इस दौरान गुरुग्राम में वह दो वर्षों तक आपसी सहमति में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested accused father Ali Ahmed and brother Hussain In Pooja murder case
खटीमा में नदन्ना नहर के अंडर पास पर कटे सिर को ढूंढती जल पुलिस - फोटो : संवाद

 शव को बेड शीट में लपेटकर नहर के पुल के नीचे छुपा दिया
पिछले साल अक्तूबर में उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी वापस उत्तराखंड चला गया। युवती भी उत्तराखंड आरोपी के घर चली गई थी। वहां पर उनका झगड़ा होने पर आरोपी के घर वालों ने उसको निकाल दिया। 15 नवंबर को आरोपी युवती के साथ अपनी बहन के पास एक दिन रुका। अगले दिन आरोपी ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर चाकू से गला काटकर पूजा की हत्या कर दी। उसके शव को बेड शीट में लपेटकर नहर के पुल के नीचे छुपा दिया। युवती के सिर को नहर में फेंक दिया था।

विज्ञापन
police arrested accused father Ali Ahmed and brother Hussain In Pooja murder case
uttarakhand murder - फोटो : संवाद

सद्दाम ने युवती के हाथ और अली अहमद ने पैर पकड़
पुलिस ने आरोपी के भाई हुसैन और पिता अली अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह युवती मुस्ताक को ढूंढती हुई उनके घर आ गई थी। दोनों के बीच में काफी झगड़ा हुआ था। जब वह युवती को लेकर अपनी बहन के घर गए तो वह भी रात को वहां पर पहुंच गए। रात के समय आरोपी सद्दाम ने युवती के हाथ और आरोपी अली अहमद ने पैर पकड़ लिए थे। इसके बाद आरोपी मुस्ताक ने चाकू से पूजा का गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने बाइक पर पूजा का शव लेकर गए और नहर के पुल के नीचे रख दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed