रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान मजनूं का टीला में जन्मी जिस बच्ची का जिक्र किया था, वह सुर्खियों में आ गई है। रैली के दौरान बच्ची का नाम सुनकर ही बहुत से लोगों के अंदर ये जिज्ञासा हुई कि आखिर वह बच्ची कौन है। हमारी इस स्टोरी में जानिए कौन है वो बच्ची और उसका नागरिकता संशोधन कानून से क्या रिश्ता है....
2 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता
- फोटो : एएनआई
वह बच्ची हिंदू शरणार्थी परिवार की है। संसद के दोनों सदनों से पास होकर नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद जन्मी इस बच्ची का नाम उसके माता-पिता ने नागरिकता रख दिया था। कानून बनने के बाद मजनूं का टीला इलाके में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों ने जमकर खुशी मनाई थी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई थीं। इन्हें खुशी है कि अब वे भारतीय कहलाएंगे।
3 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता
- फोटो : एएनआई
हिंदू शरणार्थी परिवार में इस बच्ची का जन्म नागरिकता संशोधन कानून बनने के दो दिन पहले ही हुआ था। परिवार का कहना था कि कानून बनने की खुशी में बच्ची का नाम नागरिकता रखा था।
4 of 7
नागरिकता कानून के समर्थन में प्रदर्शन
- फोटो : एएनआई
खुशी इस बात की है कि उनके जैसे लोगों को अब किसी का जुल्म नहीं सहना पड़ेगा। पाकिस्तान में सालों तक अत्याचार सहने के बाद 135 हिंदू परिवार किसी तरह भागकर दिल्ली आए थे।
5 of 7
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता
- फोटो : एएनआई
वे मजनूं का टीला में रह रहे हैं। इनके पास न तो मकान हैं और न ही रोजगार के साधन। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 135 से अधिक परिवारों के करीब 800 लोग किसी तरह मेहनत करके जीवन-यापन करते हैं।