फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन है ये बच्ची जिसका पीएम मोदी ने अपनी रैली में किया जिक्र, नागरिकता कानून से जुड़ा है रिश्ता

Mon, 23 Dec 2019 02:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Dec 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi talks about pakistani refugee girl born after CCA 2019 formation named Nagrikta
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई

रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के दौरान मजनूं का टीला में जन्मी जिस बच्ची का जिक्र किया था, वह सुर्खियों में आ गई है। रैली के दौरान बच्ची का नाम सुनकर ही बहुत से लोगों के अंदर ये जिज्ञासा हुई कि आखिर वह बच्ची कौन है। हमारी इस स्टोरी में जानिए कौन है वो बच्ची और उसका नागरिकता संशोधन कानून से क्या रिश्ता है....

PM narendra modi talks about pakistani refugee girl born after CCA 2019 formation named Nagrikta
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई

वह बच्ची हिंदू शरणार्थी परिवार की है। संसद के दोनों सदनों से पास होकर नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद जन्मी इस बच्ची का नाम उसके माता-पिता ने नागरिकता रख दिया था। कानून बनने के बाद मजनूं का टीला इलाके में रहने वाले हिंदू शरणार्थियों ने जमकर खुशी मनाई थी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई थीं। इन्हें  खुशी है कि अब वे भारतीय कहलाएंगे। 

PM narendra modi talks about pakistani refugee girl born after CCA 2019 formation named Nagrikta
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई

हिंदू शरणार्थी परिवार में इस बच्ची का जन्म नागरिकता संशोधन कानून बनने के दो दिन पहले ही हुआ था। परिवार का कहना था कि कानून बनने की खुशी में बच्ची का नाम नागरिकता रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM narendra modi talks about pakistani refugee girl born after CCA 2019 formation named Nagrikta
नागरिकता कानून के समर्थन में प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

खुशी इस बात की है कि उनके जैसे लोगों को अब किसी का जुल्म नहीं सहना पड़ेगा। पाकिस्तान में सालों तक अत्याचार सहने के बाद 135  हिंदू परिवार किसी तरह भागकर दिल्ली आए थे।

विज्ञापन
PM narendra modi talks about pakistani refugee girl born after CCA 2019 formation named Nagrikta
नागरिकता कानून पास होने के बाद जन्मी ये बच्ची, नाम पड़ा नागरिकता - फोटो : एएनआई

वे मजनूं का टीला में रह रहे हैं। इनके पास न तो मकान हैं और न ही रोजगार के साधन। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 135 से अधिक परिवारों के करीब 800 लोग किसी तरह मेहनत करके जीवन-यापन करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed