फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंडका-बहादुरगढ़ के बीच होंगे ये 7 मेट्रो स्टेशन, 288 किमी फैला दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क

Mon, 25 Jun 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
pm modi inaugurated mundka bahadurgarh metro station in delhi
Mundka bahadurgarh metro
दिल्ली मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर के दूसरे सेक्शन मुंडका-बहादुरगढ़ पर मेट्रो दौड़ेनी शुरु हो गई। रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सिटी पार्क (बहादुरगढ़) मेट्रो स्टेशन पर मौजूद रहें।  
pm modi inaugurated mundka bahadurgarh metro station in delhi
Mundka bahadurgarh metro
यह हरियाणा से जुड़ने वाला तीसरा मेट्रो सेक्शन होगा। इससे पहले येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर (गुरुग्राम) और वायलेट लाइन पर एस्कॉर्ट मुजेसर (फरीदाबाद) से जुड़ चुकी है। हालांकि, बहादुरगढ़ से मेट्रो के परिचालन को हरियाणा वालों के लिए ज्यादा लाभकारी बताया जा रहा है। 
pm modi inaugurated mundka bahadurgarh metro station in delhi
Mundka bahadurgarh metro
ग्रीन लाइन पर कीर्ति नगर- इंद्रलोक से मुंडका तक पहले से मेट्रो है। अब मुंडका से बहादुरगढ़ तक विस्तार से दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 288 किमी का हो जाएगा। मुंडका से सिटी पार्क तक 7 स्टेशन होंगे। जिनमें मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया, घेवरा मेट्रो स्टेशन, टीकरी कलां, टीकरी बॉर्डर, मॉडर्न इंडस्ट्रियल, स्टेट बस स्टैंड और सिटी पार्क शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi inaugurated mundka bahadurgarh metro station in delhi
Mundka bahadurgarh metro
डीएमआरसी के मुताबिक, हरियाणा सरकार द्वारा मेट्रो के उद्घाटन की तैयारियों की गई हैं। हालांकि मेट्रो के संचालन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम की तैयारियां भी पूरी हैं। बताया गया है कि मेट्रो के उद्घाटन समारोह के बाद शाम 4 बजे मेट्रो को जनता के लिए चला दिया जाएगा।
विज्ञापन
pm modi inaugurated mundka bahadurgarh metro station in delhi
Mundka bahadurgarh metro
फिलहाल कीर्ति नगर / इंद्रलोक से सिटी पार्क तक 20 ट्रेनें चलाई जाएंगी। मुंडका से सिटी पार्क तक मेट्रो का फ्रीक्वेंसी 8 मिनट की होगी। अब कीर्ति नगर / इंद्रलोक से सिटी पार्क महज 50 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed