फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा'

Fri, 12 Jun 2015 05:27 PM IST
Updated Fri, 12 Jun 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन

′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा'

Please talk to me last time and than suicide

प्रेमिका से शादी नहीं होने पर एक टीवी चैनल के असिस्टेंट प्रोड्यूसर ने बुधवार रात अपने फ्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या कर लगी। बृहस्पतिवार सुबह फ्लैट पर पहुंची बहन ने दरवाजा नहीं खुलने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुंडी काटकर दरवाजा खोला तो शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। गले में रस्सी बंधी थी, जबकि पंखे से भी रस्सी का टुकड़ा लटक रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन में वॉट्सएप मैसेज मिले हैं, जिनमें प्रेमिका को मैसेज लिखा गया है कि 'यह मेरी आखिरी रात है'।


′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा'

Please talk to me last time and than suicide

बताया गया कि अमन के परिजन उसके प्रेमिका के साथ रिश्ते से खुश नहीं थे। प्रेमिका से शादी नहीं होने से वह काफी परेशान रहता था। मूलरूप से सहारनपुर के अंकित विहार निवासी अमन खंडूरी (27) न्यायखंड-2 स्थित 39-सी में किराए पर रहते थे। वह निजी टीवी चैनल में असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी छोटी बहन प्रियंका सहारनपुर से आकर उनके साथ रह रही थी। बुधवार दोपहर बहन से देरी से आने की बात कहकर वह ऑफिस गए थे। शाम को प्रियंका फ्लैट की चाबी दरवाजे के पास रखकर पास ही रहने वाले चाचा सुधीर के घर चली गई थी।

′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा'

Please talk to me last time and than suicide

रात करीब 11 बजे प्रियंका के मोबाइल पर भाई की प्रेमिका का मैसेज आया कि अमन परेशान है। इसके बाद प्रियंका चाचा के घर से फ्लैट पर गई। कई बार खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। प्रियंका को लगा कि भाई सो चुका है। इसके बाद वह चाचा के घर लौट गई। सुबह करीब 10 बजे फिर से प्रेमिका का मैसेज प्रियंका के मोबाइल पर आया और उसने अमन की जानकारी मांगी। इसके बाद करीब 11 बजे प्रियंका चाचा के घर से फिर फ्लैट पर गई। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा'

Please talk to me last time and than suicide

पुलिस कुंडी काटकर अंदर दाखिल हुई तो अंदर अमन का शव पड़ा था। फोरेंसिक टीम ने शव के पास मिली शराब की बोतल, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाए। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। प्रेम प्रसंग में असफल रहने पर उसने यह कदम उठाया होगा। एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि अमन और प्रेमिका की फेसबुक से दोस्ती हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। मगर परिवार को यह रिश्ता पसंद नहीं था। प्रेमिका चाहती थी कि अमन परिवार को मना ले। उधर, बहन ने बताया कि परिजन रिश्ते से नाराज रहते थे।

विज्ञापन

′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा'

Please talk to me last time and than suicide

घटनास्थल से मिले अमन के दो मोबाइल फोन में से एक पर वह रात 11:50 बजे तक वॉट्सएप पर चंडीगढ़ निवासी प्रेमिका से बात कर रहा था। रात 11:50 पर आखिरी मैसेज पर उसने प्रेमिका को लिखा ′आज आखिरी बार बात कर लो प्लीज, कल से परेशान नहीं करूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed