फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

Mon, 21 Dec 2015 09:29 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

Picture: in beef remains doubt raging people, vandalized

सिकंदरपुर गांव के मैदान में सोमवार सुबह एक बार फिर गोवंश के अवशेष मिलने के शक में लोग भड़क उठे। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मोहननगर-भोपुरा रोड जाम कर दिया। लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने एक प्राइवेट बस और पांच ऑटो में तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, साह‌िबाबाद)

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

Picture: in beef remains doubt raging people, vandalized

लापरवाही बरतने और देर से पहुंचने पर प्रभारी एसएसपी अजयपाल शर्मा ने तुलसी निकेतन चौकी इंचार्ज और पीसीआर पर तैनात चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। अवशेषों को जांच के लिए भेजा गया है।

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

Picture: in beef remains doubt raging people, vandalized

सिकंदरपुर गांव निवासी कुछ युवक सोमवार सुबह पास के मैदान में टहल रहे थे। उन्होंने गोवंश के कुछ अवशेष देखे। उनकी सूचना के बाद सैकड़ों लोग और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जाम लगाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

Picture: in beef remains doubt raging people, vandalized

लोगों ने पुलिस पर गोकशी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।  प्रभारी एसएसपी ने तुलसी निकेतन चौकी इंचार्ज राधेश्याम यादव, पीसीआर-72 पर तैनात हेड कांस्टेबल शेशम सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र, राम रतन और चालक रतन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।

विज्ञापन

तस्वीरें: गोवंश अवशेष के शक में भड़के लोग, जमकर तोड़फोड़

Picture: in beef remains doubt raging people, vandalized

सिकंदरपुर गांव में 13 दिसंबर को भी गोवंश के अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा किया था। लोगों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज और पीसीआर पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी गोवंश से भरे ट्रकों को जाने देते हैं। पिछले सप्ताह की घटना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed