फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: देखें दिल्ली-एनसीआर में कैसे मनी बकरीद और आखिर क्यों की जाती है कुर्बानी, पढ़ें पूरी कहानी

Sat, 02 Sep 2017 05:25 PM IST
यूनुस अलवी/अमर उजाला, नई दिल्ली/गुरुग्राम
यूनुस अलवी/अमर उजाला, नई दिल्ली/गुरुग्राम Updated Sat, 02 Sep 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
photos of bakrid celebration in delhi ncr and full story of this great festival of sacrifice
eid - फोटो : अमर उजाला
आज देशभर के साथ ही द‌िल्ली-एनसीआर में पूरे हर्षोल्लास से बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर द‌िल्ली की जामा मस्ज‌िद समेत अन्य मस्ज‌िदों में भी ईद-उल-जुहा(बकरीद) की नमाज पढ़ी गई। इस मौके पर बीजेपी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बकरीद की नमाज अदा की। आगे की स्लाइड्स में पढ़‌िए आख‌िर क्यों आज के द‌िन दी जाती है कुर्बानी और लोगों ने कैसे मनाई बकरीद...
photos of bakrid celebration in delhi ncr and full story of this great festival of sacrifice
eid - फोटो : ani

ईद-उल-जुहा यानि बकरीद का त्योहार केवल बकरों की कुर्बानी देने का ही नाम नहीं हैं बल्कि कुर्बानी का मकसद है अल्लाह को राजी करने के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज को भी त्याग कर देना है। इसी दिन दुनिया भर के मुसलमान अरब पहुंच कर हज करते हैं। हज की वजह से भी इस पवित्र त्योहार की अहमियत बढ़ जाती है।

photos of bakrid celebration in delhi ncr and full story of this great festival of sacrifice
eid - फोटो : ani

अल्लाह को राजी करने के लिए जानवरों की कुर्बानी देना तो जरिया है जबकि अल्लाह को कुर्बानी का गोश्त नहीं पहुंचता है, वह तो केवल कुर्बानी के पीछे बंदों की नीयत को देखता है। अल्लाह को पसंद है कि बंदा उसकी राह में अपना हलाल तरीके से कमाया हुआ धन खर्च करे। कुर्बानी का सिलसिला ईद के दिन को मिलाकर तीन दिनों तक चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of bakrid celebration in delhi ncr and full story of this great festival of sacrifice
eid - फोटो : अमर उजाला

क्या है कुर्बानी का इतिहास- इसलाम धर्म में इब्राहीम नाम के एक पैगंबर गुजरे हैं, जो मुहम्मद साहब से हजारों साल पहले पैदा हुऐ थे। जिन्हें ख्वाब में अल्लाह का हुक्म हुआ कि वे अपनी सबसे प्यारी चीज को अल्लाह की राह में कुर्बान कर दें। अल्लाह को राजी करने के लिए इब्राहीम ने बकरे से लेकर ऊंट तक की कुर्बानी दी लेकिन अल्लाह ने हर बार ख्वाब में सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने का हुक्म दिया।

विज्ञापन
photos of bakrid celebration in delhi ncr and full story of this great festival of sacrifice
eid - फोटो : अमर उजाला

अंत में इब्राहीम को लगा कि उसका बेटा बेटे इस्माईल (जो बाद में पैगंबर हुए) ही सबसे प्यारा है। अल्लाह उसी की ही कुर्बानी मांग रहा है। यह इब्राहीम अलैही सलाम के लिए एक इंतिहान था, जिसमें एक तरफ थी अपने बेटे से मुहब्बत और एक तरफ था अल्लाह का हुक्म। इब्राहीम अलैही सलाम ने अल्लाह के हुक्म को पूरा करने के लिए अपने बेटे इस्माईल नबी की कुर्बानी देने को तैयार हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed