फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘रन फॉर लाडली’ में दौड़ी दिल्ली, सभी ने ली महिलाओं के रक्षक बनने की शपथ

Mon, 18 Dec 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
people took part in 'run for laadli'
run for laadli - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं की सुरक्षा के लिए हाफ मैराथन ‘रन फॉर लाडली’ में रविवार को दिल्ली जमकर दौड़ी। सर्दी के बावजूद स्कूली बच्चियों, छात्रों, पुलिस कर्मियों और महिलाओं समेत 20 हजार धावकों ने भागीदारी की। दिल्ली पुलिस ने गैर सरकारी संस्थान लाडली फाउंडेशन के साथ इसका आयोजन किया। मैराथन को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने झंडी दिखाई।

people took part in 'run for laadli'
run for laadli - फोटो : अमर उजाला

साथ ही पुलिस अधिकारियों समेत अन्य लोगों को महिलाओं का रक्षक बनने की शपथ दिलाई। विजेताओं को नकद राशि और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समाज और परिवार के लिए मजबूती के साथ खड़ी रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण व युवतियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

people took part in 'run for laadli'
run for laadli - फोटो : अमर उजाला

साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता बताया। इससे पहले मैराथन सुबह 7 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से इंडिया गेट, राजपथ के रास्ते कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता ढाई किमी, पांच किलोमीटर, 11 किमी और 21 किमी चार श्रेणियों में आयु विशेष वर्ग के मुताबिक निर्धारित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
people took part in 'run for laadli'
run for laadli - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान धावकों ने दौड़कर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा और जेंडर इक्वलिटी के लिए आवाज बुलंद करने के लिए समाज को संदेश दिया। मैराथन में 21 किमी की दौड़ के विजेता को एक लाख रुपये का इनाम, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य वर्गों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed