दिल्ली-मथुरा ट्रेन के कोच से LIVE:जुनैद तो चला गया, दहशत अभी बाकी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 जून शाम को कोच में अंदर ऐसी कौन सी बात हो गई, जिससे कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। अमर उजाला संवाददाता मुकेश शर्मा ने सोमवार शाम दिल्ली से मथुरा जा रही उसी ईएमयू का जायजा लिया जिसमें हादसा हुआ था। पेश है रिपोर्ट:-
ओखला रेलवे स्टेशन (शाम 5:49 बजे)
अन्य दिनों की भांति ओखल रेलवे स्टेशन पर यात्रीदिल्ली-मथुरा शटल की बाट जोह रहे थे। स्टेशन पर खड़े लोगों में जुनैद हत्याकांड को लेकर चर्चा थी। संवाददाता ने यात्रियों को टटोलना चाहता तो उन्होंने उस दिन न आने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। 6:04 मिनट पर शटल ओखला स्टेशन पर पहुंची। कोच 20065 में दैनिक यात्री चढने से परहेज करते दिखे। इसलिए कोच में अधिकांश लोग दैनिक यात्री न होकर पहली बार सफर करने वाले यात्री थे। ओखला एक्सटेंशन स्थित एक कंपनी में काम करने वाले तीन युवाओं ने दबी जुबान में मामले को लड़की से छेड़छाड़ का बताया।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन (शाम 6:32 बजे)
ईएमयू ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। मथुरा तक जाने वाले बुजुर्ग सौदान सिंह भी शटल में बैठे हुए थे। उन्होंने बताया, वह आरोपियों को नहीं जानता था, क्योंकि वह दूसरी तरफ बैठा था। लेकिन झगड़ा हुआ था। लात-घुंसे भी चले। ईएमयू में सवार एक अन्य यात्री ने बताया कि सौदान में संवाददाता को पुलिस जानकर बात पर विराम लगा दिया। भुलवाना गांव के रविंद्र ने मीडिया को जमकर कोसा। कहा, मीडिया सच्चाई नहीं दिखा रहा।
असावटी रेलवे स्टेशन(6:54 बजे)
असावटी आने ही भारी भीड़ स्टेशन पर उतरी। मौके का मुआयना करते हुए नमकीन दाल बेचने वाले राजेश से मुलाकात हुई। पूछा तो बताया किशोरों को चाकूओं से तबाड़तोड़ वार किए थे। एक की मौत स्टेशन पर हो गई थी। जबकि दूसरे को अस्पताल भेज दिया था। एक यात्री ने घटना को पाकिस्तान और भारत के क्रिकेट मैच से भी जोड़ दिया।