फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी का नाम लिए बिना केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- मनमोहन जैसे शिक्षित PM को देश कर रहा मिस

Fri, 01 Jun 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
once a hardcore critic of former pm manmohan singh kejriwal tweets country misses educated pm
kejriwal manmohan singh

किसी जमाने में यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह के बड़े आलोचक रहे केजरीवाल  ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद लोग मान रहे हैं कि केजरीवाल कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं।

once a hardcore critic of former pm manmohan singh kejriwal tweets country misses educated pm
फाइल फोटो

दरअसल केजरीवाल ने  भारतीय इकोनॉमी को लेकर लिखे गए एक आर्टिकल को शेयर करते हुए लिखा था, लोग डॉ. मनमोहन सिंह की तरह एक शिक्षित प्रधानमंत्री को मिस कर रहे हैं। लोग यह कह रहे हैं कि, पीएम तो पढ़ा लिखा ही होना चाहिए।



 

once a hardcore critic of former pm manmohan singh kejriwal tweets country misses educated pm
kejriwal manmohan singh

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार अनेक मंचों से पीएम मोदी की आलोचना करते रहे हैं, लेकिन काफी समय से मनमोहन सिंह के बारे में उन्होंने कुछ नहीं लिखा। हालांकि केजरीवाल का हालिया ट्वीट मोदी को तंज ही है क्योंकि आम आदमी पार्टी शुरू से ही पीएम मोदी की पढ़ाई लिखाई और डिग्री पर सवाल उठाती रही है। तो यह एक तीर से दो निशाना कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
once a hardcore critic of former pm manmohan singh kejriwal tweets country misses educated pm
sunita kejriwal

हालांकि अतीत में केजरीवाल ने जरूर मनमोहन सिंह को एक भ्रष्ट सरकार का चेहरा बताया था। उन्होंने 23 अक्टूबर 2013 को ट्वीट किया था- भ्रष्ट कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को अपना चेहरा बना लिया है। मनमोहन सिंह अपनी ही सरकार और कांग्रेस में भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम रहे हैं।

विज्ञापन
once a hardcore critic of former pm manmohan singh kejriwal tweets country misses educated pm
kejriwal
हालांकि सत्ता परिवर्तन और दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद से केजरीवाल हमेशा दिल्ली की समस्याओं के लिए केंद्र और उपराज्यपाल को दोष देते रहे हैं। वहीं उन्होंने कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथग्रहण में कांग्रेस के साथ मंच भी साझा किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed