फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडिया गेट पर भीषण हादसे को अंजाम देने वाले डंपर चालक का टूटा हाथ, आरोपी ने बताई हादसे की वजह

Wed, 04 Sep 2019 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 04 Sep 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
India gate accident accused dumper driver hand fractured reveals reason of accident took 2 lives
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली के इंडिया गेट के पास मानसिंह-राजपथ ट्रैफिक लाइट पर सोमवार रात को तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो गया। डंपर ने तीन ऑटो व स्कूटी को टक्कर मारने के बाद आइसक्रीम खा रहे एक परिवार के दो सदस्यों को रौंद दिया। हादसे में पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डंपर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। फरार हो रहे डंपर चालक को लोगों ने मौके पर ही पकड़कर पिटाई कर दी। इस मामले में एक बड़ी बात निकल कर सामने आई है। आरोपी चालक ने खुद बताया है कि यह हादसा क्यों हुआ, इसके पीछे क्या वजह है। इसके साथ ही पढ़ें पूरा घटनाक्रम जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए...
India gate accident accused dumper driver hand fractured reveals reason of accident took 2 lives
- फोटो : विवेक निगम

तिलक मार्ग थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना व लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर बदरपुर निवासी चालक रमन को गिरफ्तार कर लिया। सबसे बड़ा सवाल ये पैदा होता है कि नई दिल्ली इलाके में बड़े व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।

India gate accident accused dumper driver hand fractured reveals reason of accident took 2 lives
- फोटो : विवेक निगम

ऐसे में डंपर इलाके में कैसे प्रवेश कर गया। सड़क दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो व स्कूटी कबाड़ में तब्दील हो गए। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि ये दर्दनाक हादसा मानसिंह-राजपथ ट्रैफिक लाइट पर सोमवार रात करीब 12.20 बजे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
India gate accident accused dumper driver hand fractured reveals reason of accident took 2 lives
- फोटो : विवेक निगम

मानसिंह होटल की तरफ से एक डंपर कनॉट प्लेस की तरफ जा रहा था। ट्रैफिक लाइट पर आकर तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो गया। वह दाएं मुड़ गया और वहां खड़े तीन ऑटो व एक स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
India gate accident accused dumper driver hand fractured reveals reason of accident took 2 lives
- फोटो : विवेक निगम

इसके बाद गीता कॉलोनी निवासी व स्टॉक एक्सचेंज में काम करने वाले केवल दीवान (42) और उनकी आठ वर्षीय बेटी मान्या को रौंद दिया। केवल दीवान ने पत्नी व दूसरी बेटी मायरा को धक्का दे दिया था। इस कारण पत्नी पूनम व बेटी मायरा बच गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed