फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जलस्तर बढ़ने से आज उफान पर होगी यमुना, राजधानी दिल्ली में अलर्ट जारी 

Mon, 18 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
oday, the water level will rise in the Yamuna in spate, alert in the capital
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में बीते 48 घंटे से हो रही तेज बारिश का असर अब दिल्ली स्थित यमुना में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली सरकार ने रविवार देर रात यमुना के जलस्तर बढ़ने को लेकर सभी एजेंसियों को सचेत रहने के साथ जरूरत पड़ने पर राहत अभियान चलाने के लिए तैयार रहने को कहा है। 

oday, the water level will rise in the Yamuna in spate, alert in the capital
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल के ऊपर जाने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शनिवार रात को यमुना नदी में 1.06 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

oday, the water level will rise in the Yamuna in spate, alert in the capital
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

यह पानी रविवार आधी रात के बाद दिल्ली पहुंचने लगेगा। इससे यमुना का जलस्तर अलर्ट लेवल 204 मीटर के ऊपर पहुंच जाएगा। इसे लेकर सरकार की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी एजेंसियों को सचेत रहने के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। दरअसल, पहले से दिल्ली में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
oday, the water level will rise in the Yamuna in spate, alert in the capital
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यमुना खादर में तेजी से पानी फैल सकता है। फिलहाल रविवार दोपहर तक यमुना का जलस्तर 202.64 मीटर दर्ज किया गया है। 204.81 मीटर खतरे का निशान है। बाढ़ नियंत्रण विभाग कंट्रोल रूम का जिम्मा संभाल रहे पूर्वी जिलाधिकारी के मुताबिक फिलहाल सभी एजेंसियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
oday, the water level will rise in the Yamuna in spate, alert in the capital
बारिश से बढ़ेगा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

खादर में रह रहे लोगों को भी यमुना से दूर रहने का निर्देश दिया गया है। उनके मुताबिक शनिवार रात के बाद एक बार में इतना पानी एक साथ नहीं छोड़ा गया है। नतीजतन स्थिति नियंत्रण में है। हालांकि यमुना खादर में रहने वाले लोगों को सचेत रहने को कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed