फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वामी चिन्मयानंद ही नहीं, इन बाबाओं का भी रहा है काला इतिहास, लग चुके हैं गंभीर आरोप

Thu, 29 Aug 2019 06:51 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 29 Aug 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Not only Swami Chinmayanand but many alleged god men were also accused of assault cases
Baba - फोटो : अमर उजाला

साधु-संतों की वेशभूषा की आड़ में आजकल क्या नहीं हो रहा है। आए दिन देश के किसी कोने से कोई 'बाबा' यौन शोषण, दुष्कर्म और उत्पीड़न के आरोप में पकड़े जाते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के स्वामी चिन्मयानंद पर लगे आरोपों का है।



स्वामी चिन्मयानंद अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में गृह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। पिछले दिनों शाहजहांपुर के एसएस लॉ कालेज की एक छात्रा ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर उनपर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद से वो छात्रा गायब है।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने चिन्मयानंद के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन मामले को लेकर पूछताछ करने में कतरा रही है। चिन्मयानंद के खिलाफ यह इस तरह का पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले बी उनपर ऐसे आरोप लग चुके हैं।

हालांकि स्वामी चिन्मयानंद के अलावा भी देश में ऐसे कई नामी गिरामी चेहरे रह चुके हैं जिनकी बेगाद छवि का पर्दाफाश होने पर घिनौनी सच्चाई सामने आई है। आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ ढोंगी बाबा और उनकी गंदी करतूतों के बारे में-

Not only Swami Chinmayanand but many alleged god men were also accused of assault cases
नारायण साईं

नारायण साईं

आसाराम बापू के बेेटे नारायम साईं की काली करतूतों से कोई अनजान नहीं है। फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रहे नारायण साईं  और उनके पिता के खिलाफ सूरत की रहने वाली दो बहनों ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। एक बहन ने साईं पर 2002 और 2005 के बीच सूरत के आश्रम में रहने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

पीड़िता की बड़ी बहन ने अहमदाबाद में 1997 और 2006 में आश्रम में रहने के दौरान आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। दोनों बहनों ने साईं और आसाराम के खिलाफ कथित शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था।

इस मामले में पुलिस ने साईं के चार साथियों को भी गिरफ्तार किया था। नारायण साईं के खिलाफ कोर्ट अब तक 53 गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिसमें कई अहम गवाह भी हैं। इन गवाहों ने नारायण साईं को लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा था या फिर इस कृत्य में आरोपियों की मदद की थी, लेकिन बाद में वो गवाह बन गए। नारायण पर जेल में रहते हुए पुलिस कर्मचारी को 13 करोड़ रुपये की रिश्वत देने का भी आरोप लगा था।

Not only Swami Chinmayanand but many alleged god men were also accused of assault cases
आसाराम बापू

आसाराम बापू

नाबालिग से रेप के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद आसाराम बापू फिलहाल राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं। एक जमाने में आसाराम के अंध भक्तों की भरमार थी।

आसाराम पर अपने आश्रम में बच्चियों से यौन शोषण और कई महिलाओं के साथ रेप के आरोप हैं। इसके अलावा उनपर तंत्र-मंत्र और बलि देने के नाम पर बच्चों की हत्या, नाबालिग लड़कियों से रेप और जमीन हड़पने के आरोप भी हैं। आसाराम के बेटे नारायण साईं पर भी रेप के आरोप लग चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only Swami Chinmayanand but many alleged god men were also accused of assault cases
राम रहीम

गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां

अब बात उस बाबा की जिसकी काली करतूतों से दुनिया वाकिफ है। हरियाणा के रहने वाले राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई है।

भक्तों के सामने अपनी अलग छवि रख पर्दे के पीछे अपराधों को अंजाम देने वाले राम रहीम पर भक्तों को नपुंसक बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा उनपर पत्रकार की हत्या करने का भी मामला दर्ज है।

भारत में ऐसे ढोंगी बाबाओं से लोगों को बचाने के लिए पुलिस और कई समाजसेवी संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन जरुरत है तो लोगों को आंखें खुली रख कर सच और फरेब में फर्क समझने की।
 

विज्ञापन
Not only Swami Chinmayanand but many alleged god men were also accused of assault cases
दाती महाराज

दाती महाराज

शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर भी उनकी एक 25 वर्षीय शिष्या ने आरोप लगाया था कि बाबा और उनके अन्य सहयोगियों ने दिल्ली और राजस्थान के पाली स्थित आश्रम में बलात्कार किया, वो भी एक नहीं कई बार।

जांच हुई तो दाती महाराज के दोनों आश्रमों में कई गड़बड़ियां पाई गईं। हालांकि इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस दाती महाराज को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed