फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seema-Sachin Wedding Photos: सामने आया सीमा-सचिन की शादी का एल्बम, नेपाल में लिए सात फेरे; बच्चे बने थे बराती

Fri, 21 Jul 2023 06:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 06:01 PM IST
सार

सचिन ने शादी के लिए सूट पहना था तो सीमा ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। तस्वीरों में इन दोनों के अलावा सीमा हैदर के बच्चे भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
watch Seema haider and Sachin Wedding Photos of nepal
सीमा और सचिन की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आने वाली सीमा हैदर और सचिन मीणा ने नेपाल के काठमांडू में ही सात फेरे ले लिए हैं। इस बात को हालांकि दोनों पुलिस जांच में और मीडिया से बातचीत के दौरान कई बार कह चुके हैं। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं पा रही थी, लेकिन आज (शुक्रवार) इन दोनों के शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। 

watch Seema haider and Sachin Wedding Photos of nepal
सीमा और सचिन की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले काठमांडू के जिस होटल में ये दोनों ठहरे थे उसके मैनेजर ने भी दोनों को पहचान चुका है। दोनों के वहां सात दिनों तक रहने की बात सामने पहले ही आ चुकी है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वो होटल न्यू विनायक में रुके थे। हालांकि होटल में दोनों के नाम की एंट्री नहीं। जबकि होटल मैनेजर का कहना था कि उसने खुद दोनों की होटल के रूम नंबर 204 में बुकिंग की थी। बताया जा रहा है कि सचिन ने होटल में यह बोलकर बुकिंग कराई थी कि सीमा उसकी बीवी है। कमरे में दोनों ने खूब रील्स बनाईं और यहीं दोनों ने शादी भी की। साथ ही दोनों पशुपतिनाथ मंदिर भी जाया करते थे। 

watch Seema haider and Sachin Wedding Photos of nepal
सीमा और सचिन की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अब जो तस्वीरें समाने आईं हैं उसमें सीमा और सचिन दूल्हे और दुल्हन के तौर पर नजर आ रही हैं। सचिन ने शादी के लिए सूट पहना था तो सीमा ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। तस्वीरों में इन दोनों के अलावा सीमा हैदर के बच्चे भी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
watch Seema haider and Sachin Wedding Photos of nepal
सीमा और सचिन की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कुछ अन्य तस्वीरों में सचिन सीमा के गले में फूलों की माला डालता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही सीमा की मांग में सिंदूर तो गले में मंगलसूत्र भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं शादी के बाद सीमा सचिन के पैर छूकर बतौर पति उसका आशीर्वाद लेती हुई दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
watch Seema haider and Sachin Wedding Photos of nepal
सीमा और सचिन की शादी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इन सबके बीच सीमा सिद्धार्थनगर के खुनुवां बॉर्डर के जिस रास्ते नेपाल से भारत पहुंची थी वहां एसटीएफ के इनपुट के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी और सीमावर्ती थाने की पुलिस ने बॉर्डर पर संयुक्त रूप से चेकिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों देशों से आने-जाने वालों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। पहचान पत्र की जांच के साथ ही लोगों से आने-जाने का कारण भी पूछा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed