फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: पानी में डुबोकर जान से मार डालता था नवीन मलिक, अब तक कर चुका 20 से ज्यादा मर्डर

Sat, 09 Oct 2021 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Oct 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
Serial killer Naveen Malik arrested The accused committed more than twenty murders
सीरियल किलर नवीन मलिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक निवासी युवक रोहित की हत्या कर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नाले में शव फेंकने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क पुलिस और एसटीएफ मेरठ ने गदर गैंग के सरगना व सीरियल किलर सोनीपत निवासी नवीन मलिक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी पर रोहित और उसके तीन दोस्तों समेत 20 से अधिक लोगों की हत्या का आरोप है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। युवक की हत्या के मामले में नवीन का साथ देने वाले छह अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को आरोपी नवीन मलिक ने छह साथियों संग मिलकर दिल्ली के थाना समयपुर बादली के डीडीए फ्लैट में टब के पानी में डुबोकर रोहित की हत्या कर दी थी। दिल्ली से शव लाकर नॉलेज पार्क थाने के नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने ढाई माह बाद 7 अक्तूबर को केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
Serial killer Naveen Malik arrested The accused committed more than twenty murders
पुलिस की गिरफ्त में सीरियल किलर - फोटो : अमर उजाला
रोहतक के भालौठ गांव निवासी राजभवन ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि बेटा रोहित 24 जुलाई की सुबह 10 बजे पास के आसन गांव निवासी दोस्त सौरभ से मिलने के लिए निकला था। रोहित की मां ने दोपहर तीन बजे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने रोहित की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
Serial killer Naveen Malik arrested The accused committed more than twenty murders
मृतक रोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अगले दिन सौरभ ने परिजन को जानकारी दी कि उसने रोहित को रोहतक के सांपला कस्बे से दिल्ली जाने वाली बस में दोपहर 12 बजे बैठाया था। रोहित ने सौरभ को दिल्ली के पीरागढ़ी जाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Serial killer Naveen Malik arrested The accused committed more than twenty murders
सीरियल किलर नवीन मलिक - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन बाद रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में मिलने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजन ने इस मामले मेेें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी थी। 
 
विज्ञापन
Serial killer Naveen Malik arrested The accused committed more than twenty murders
सीरियल किलर नवीन मलिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
 पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सोनीपत के भैसवाल गांव निवासी नवीन मलिक की शारदा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तारी की है। आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed