फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरियल किलर नवीन: हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी लाश की तस्वीर, लिखा- लाइव बोलने वालों का भी नंबर आएगा

Sat, 09 Oct 2021 09:45 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Oct 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
rohit murder case serial killer naveen malik arrested photo of the dead body was posted on Instagram after threatening
सीरियल किलर नवीन - फोटो : अमर उजाला
रोहित की हत्या के खुलासे के बाद जांच में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। नवीन और गदर गैंग के अन्य बदमाशों ने नॉलेज पार्क नाले में रोहित का शव फेंकने के बाद उसका फोटो खींचकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। आरोपियों ने लिखा कि ‘लाइव बोलने वालों का भी नंबर आएगा, चप्पल-चप्पल पाया (मिला) करे, मानस (इंसान) न मिले।’ 27 जुलाई को शव मिलने के बाद ही परिजन ने पुलिस को तहरीर दी थी। परिजन नॉलेज पार्क थाने पहुंचे थे और फोन पर भी संपर्क किया था। आरोपियों के इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने की भी जानकारी पुलिस को दी गई लेकिन मामले में केस ढाई माह बाद दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी पीड़ित परिवार अधिक जानकारी नहीं दे पा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि रोहित पर नवीन के किसी दोस्त की हत्या का आरोप नहीं था और न ही उसके खिलाफ कोई केस दर्ज था। 
rohit murder case serial killer naveen malik arrested photo of the dead body was posted on Instagram after threatening
हत्या कर शव का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी थी धमकी - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में जिन तीन युवकों को मारा गया वह रोहित के दोस्त थे। आरोपियों ने उनका दोस्त होने की वजह से ही वारदात की है। वहीं, आरोपी दिल्ली से सीमा पार कर कार से नॉलेज पार्क आकर शव फेंकने में कामयाब हो गए और पुलिस को चकमा देकर आने व भागने में कामयाब हो गए।  
rohit murder case serial killer naveen malik arrested photo of the dead body was posted on Instagram after threatening
मृतक रोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वारदात के दिन युवती ने की थी नौ कॉल
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात के दिन रोहित के मोबाइल पर एक युवती के नंबर से नौ बार कॉल की गई थी। हालांकि युवती के बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है आरोपियों ने रोहित को दिल्ली बुलाने के लिए किसी युवती का इस्तेमाल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rohit murder case serial killer naveen malik arrested photo of the dead body was posted on Instagram after threatening
पुलिस की गिरफ्त में सीरियल किलर - फोटो : अमर उजाला
गदर गैंग में 200 से अधिक बदमाश, ताबड़तोड़ करते हैं वारदात 
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवीन ने वर्ष 2015 में ‘गदर’ नाम से गिरोह बनाया था। गिरोह में हरियाणा और यूपी के 200 से अधिक बदमाश हैं। नवीन ने पर 20 से अधिक लोगों की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक उसने वर्ष 2007 में पहली हत्या की थी। आरोपी वर्ष 2015 मे साथियाें संग मिलकर गांव के राज सिंह की हत्या की थी। 
विज्ञापन
rohit murder case serial killer naveen malik arrested photo of the dead body was posted on Instagram after threatening
सीरियल किलर नवीन मलिक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 मे मुजफ्फरनगर में तिहरा हत्याकांड का आरोप उस पर है। वर्ष 2020 में एलएनटी रिफाइनरी पानीपत हरियाणा के तीन अधिकारियों का अपहरण कर रंगदारी वसूली, वर्ष 2020 में ही गांव भैसवाल में पवन की हत्या का आरोप है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed