फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida: सोसायटी में सेफ नहीं गार्ड, नशे में धुत लड़कियों ने खूब की बेइज्जती, पकड़ा गिरेबान; टोपी उछालकर फेंकी

Sat, 08 Oct 2022 06:32 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Oct 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
noida girl misbehave with guard in ajnara homes society
गार्ड को पीटती नशे में धुत लड़की - फोटो : वीडियो ग्रैब

नोएडा में नौकरी कर रहे सोसायटी के गार्डों के खिलाफ महिलाओं द्वारा अभद्रता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अजनारा होम्स हाउसिंग सोसायटी का है। यहां नशे में धुत लड़कियां गार्ड से मारपीट करते हुए नजर आईं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



noida girl misbehave with guard in ajnara homes society
नशे में धुत लड़की गार्ड से अभद्रता करती हुई - फोटो : वीडियो ग्रैब

बताया जा रहा है रात करीब तीन बजे ये लड़कियां सोसायटी में दाखिल हो रही थीं। इनकी कार पर सोसायटी का स्टीकर ना होने पर गार्ड ने इन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर इनका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और गार्ड के साथ काफी देर तक बदसलूकी करती रहीं। 

noida girl misbehave with guard in ajnara homes society
गार्ड का कॉलर पकड़ कर उससे धक्का मुक्की करती लड़की - फोटो : अमर उजाला

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे जोर जोर से हिलाती है और उसकी टोपी सिर से उताकर फेंक देती है। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन वो बार बार मना करने पर भी किसी की एक नहीं सुनती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
noida girl misbehave with guard in ajnara homes society
गार्ड की टोपी हवा में उछाली - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस मामले पर पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि गार्ड की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए गार्ड से अभद्रता करने पर दो लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराकर उनकी गिरफ्तारी की गई है। 
 

विज्ञापन
noida girl misbehave with guard in ajnara homes society
नोएडा की गालीबाज महिला - फोटो : अमर उजाला

पहले भी ऐसा ही मामला आया था सामने
इससे पहले भी नोएडा मे ऐसा ही एक मामला सामने आया था। पेशे से वकील भव्या रॉय नाम की एक महिला ने गेट खोलने में देरी होने पर गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। जिसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। महिला ने वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहे। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed