नोएडा में नौकरी कर रहे सोसायटी के गार्डों के खिलाफ महिलाओं द्वारा अभद्रता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अजनारा होम्स हाउसिंग सोसायटी का है। यहां नशे में धुत लड़कियां गार्ड से मारपीट करते हुए नजर आईं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Noida: सोसायटी में सेफ नहीं गार्ड, नशे में धुत लड़कियों ने खूब की बेइज्जती, पकड़ा गिरेबान; टोपी उछालकर फेंकी
बताया जा रहा है रात करीब तीन बजे ये लड़कियां सोसायटी में दाखिल हो रही थीं। इनकी कार पर सोसायटी का स्टीकर ना होने पर गार्ड ने इन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इस पर इनका पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और गार्ड के साथ काफी देर तक बदसलूकी करती रहीं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे जोर जोर से हिलाती है और उसकी टोपी सिर से उताकर फेंक देती है। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोग उसे ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन वो बार बार मना करने पर भी किसी की एक नहीं सुनती है।
इस मामले पर पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि गार्ड की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए गार्ड से अभद्रता करने पर दो लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराकर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
UP | The guard of a housing society was assaulted by two women after an altercation over some matter, taking cognizance of which, police got the victim's medical examination done & filed a report. Both women have been arrested and a challan issued: SM Khan, ADCP Central Noida pic.twitter.com/614ddvVMqw
पहले भी ऐसा ही मामला आया था सामने
इससे पहले भी नोएडा मे ऐसा ही एक मामला सामने आया था। पेशे से वकील भव्या रॉय नाम की एक महिला ने गेट खोलने में देरी होने पर गार्ड के साथ गाली-गलौज की थी। जिसका वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। महिला ने वहां मौजूद अन्य गार्डों को भी अपशब्द कहे। एक गार्ड को पकड़कर वह धक्का-मुक्की करती भी दिखाई दी थी।