फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पीएम मोदी के कान कुछ फुसफुसाए थे मुलायम: बहुत वायरल हुई थी दोनों की तस्वीर, हर कोई जानना चाहता था सच्चाई

Mon, 10 Oct 2022 11:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Oct 2022 11:26 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death When the photo of Prime Minister Narendra Modi and Mulayam Singh went viral
मुलायम सिंह यादव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम मुलायम सिंह यादव का 10 अक्तूबर दिन सोमवार को निधन हो गया। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, मेरे पिताजी व सबके नेताजी नहीं रहे। इसके बाद उनके निधन पर सभी नेता उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Mulayam Singh Yadav Death When the photo of Prime Minister Narendra Modi and Mulayam Singh went viral
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने जहां, उन्हें 'धरती पुत्र' कहकर संबोधित किया तो पीएम मोदी ने मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी कई तस्वीरें ट्वीट कीं।
Mulayam Singh Yadav Death When the photo of Prime Minister Narendra Modi and Mulayam Singh went viral
पीएम मोदी हुए भावुक - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव के बारे में बहुत कुछ लिखा, इसके साथ ही उन्होंने मुलायम सिंह के साथ अपनी कई तस्वीरों को ट्वीट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death When the photo of Prime Minister Narendra Modi and Mulayam Singh went viral
मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने अपने ट्वीटों की श्रृखंला में लिखा, "मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे। जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।"
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Death When the photo of Prime Minister Narendra Modi and Mulayam Singh went viral
मुलायम सिंह यादव और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
जब पीएम के कान में फुसफुसाए मुलायम
उत्तर प्रदेश में जब योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी, तब उस मंच पर मुलायम सिंह और उनके बेटे अखिलेश यादव भी मौजूद रहे थे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद पीएम मोदी से भी मिले थे। इस बीच पीएम ने अखिलेश की पीठ थपथपाई थी। इसके बाद मुलायम ने पीएम से हाथ मिलाते हुए अखिलेश की ओर इशारा कर पीएम मोदी के कान में चुपके से कुछ कहा था, जिसके बाद मोदी हंस पड़े थे। ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए थे। हर कोई जानना चाहता था कि मुलायम सिंह ने पीएम मोदी के कान में आखिर क्या कहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed