ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-16बी श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में पार्टी के दौरान हुए विवाद में मृतक युवती प्रिया का शनिवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। वहीं पुलिस ने मामले में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल आशीष पवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा है।
सिपाही का सच आया सामने: आशीष ने प्रिया से हरिद्वार में की थी दूसरी शादी, इस डर से समाज से छिपाई; खुली हर परत
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 07 Feb 2026 04:08 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी का घटनाक्रम और परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक निवासी ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सर्विस या लाइसेंसी पिस्टल आमतौर पर लॉक रहती है। उसे अनलॉक करना, कॉक करना और फिर फायर करना किसी प्रशिक्षित या जानकार व्यक्ति के लिए ही संभव होता है। ऐसे में यह मानना मुश्किल है कि सामान्य युवती ने न सिर्फ पिस्टल खोली बल्कि फायर भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन