फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: विश्व बाल दिवस के मौके पर नीले रंग में जगमगाया नोएडा, यूनिसेफ का किया समर्थन

Sun, 22 Nov 2020 02:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 22 Nov 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Noida supports UNICEF Go Blue campaign lights up in blue colour 
नीले रंग में नहाया नोएडा - फोटो : अमर उजाला
विश्व बाल दिवस के मौके पर बीती रात नोएडा को भी नीली रोशनी में नहलाया गया। पूरा शहर मानों नीले रंग में डूब गया था। केवल नोएडा ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में इस दिन कई प्रतिष्ठानों व सड़कों पर नीली रोशनी की गई। 


 
Noida supports UNICEF Go Blue campaign lights up in blue colour 
goblue noida - फोटो : अमर उजाला
नोएडा में एलीवेटेड रोड, रजनीगंधा अंडरपास, प्राधिकरण कार्यालय, एशिया का सबसे बड़ा चरखा, सेक्टर 14-ए गेट, सेक्टर 25 सहित कई अन्य स्थानों पर फव्वारों व इमारतों को शुक्रवार रात नीली लाइट से सजाया गया। हर बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के अभियान को समर्थन देते हुए ऐसा किया गया। 

 
Noida supports UNICEF Go Blue campaign lights up in blue colour 
goblue noida - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि यूनिसेफ ने बाल अधिकारों की पैरवी और बच्चों के जीवन में कोरोना महामारी से पड़े प्रभाव को देखते हुए इस बार एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत कहा गया था कि ‘गो ब्लू अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण स्मारकों को नीली रोशनी से सजाया जाएगा। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida supports UNICEF Go Blue campaign lights up in blue colour 
goblue noida - फोटो : अमर उजाला
यूनिसेफ ने कहा था कि बाल अधिकारों के साथ एकजुटता दर्शाने और बच्चों के जीवन पर कोविड-19 के प्रभाव के तहत यह अभियान चलाया गया है। इसके अनुसार, गत 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के मौके पर देश में राष्ट्रपति भवन, कुतुब मीनार समेत कई अन्य ऐतिहासिक इमारतें भी नीले रंग में जगमगाती रहीं।

 
विज्ञापन
Noida supports UNICEF Go Blue campaign lights up in blue colour 
goblue noida - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि कोरोना महामारी ने दुनिया भर के बच्चों को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। लॉकडाउन की वजह से जहां बच्चों की जीविका पर असर हुआ है वहीं उन्हें स्वास्थ्य समस्याओं को भी सामना करना पड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed