{"_id":"5e02e4ee8ebc3e87bd3e61ed","slug":"noida-students-plead-dm-to-forgive-their-friends-for-spreading-fake-news-regarding-schools","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सॉरी डीएम अंकल माफ कर दो', कान पकड़ कर घुटनों के बल हाथ जोड़कर छात्रों ने घंटों की विनती, पर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सॉरी डीएम अंकल माफ कर दो', कान पकड़ कर घुटनों के बल हाथ जोड़कर छात्रों ने घंटों की विनती, पर...
Wed, 25 Dec 2019 10:02 AM IST
प्राची प्रियम
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 25 Dec 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
विनती करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा के स्कूलों में छुट्टी के लिए डीएम का फर्जी आदेश जारी करने के मामले में पकड़े गए 12वीं के दोनों छात्रों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाल सुधार गृह भेज दिया। इसके बाद दोनों के समर्थन में उनके स्कूल के छात्र-छात्राएं सामने आए और दोपहर बाद से देर शाम तक डीएम आवास पर धरना दिया। छात्र-छात्राओं ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर डीएम से माफी मांगी और दोनों छात्रों को छोड़ने की विनती की। देर शाम को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को समझाकर घर वापस भेजा।
विनती करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, 100 से अधिक छात्र-छात्राएं मंगलवार दोपहर कोतवाली सेक्टर-20 पहुंच गए। यहां पुलिस ने बताया कि दोनों छात्रों को फेज टू बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इसके बाद सभी छात्र डीएम कैंप ऑफिस पहुंच गए। यहां पर छात्र-छात्राएं अपने कान पकड़कर घंटों बैठे रहे। वे रोते हुए बार-बार कह रहे थे कि डीएम अंकल खेल-खेल में गलती हो गई, माफ कर दो। आखिर गलती बच्चों से नहीं होगी तो किससे होगी। दोनों छात्रों को बाल सुधार गृह नहीं भेजना चाहिए था। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझाने का काफी प्रयास किया।
विनती करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
उन्हें बताया गया कि दोनों साथियों पर मामला दर्ज कर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। अब इस मामले में कुछ भी नहीं हो सकता है, लेकिन सभी बच्चे डीएम से मिलने पर अड़े रहे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि दोनों कोई पेशेवर अपराधी नहीं हैं। दोनों पढ़ने-लिखने वाले शांतिप्रिय बच्चे हैं। देर शाम तक कड़ाके की सर्दी में छात्र-छात्राएं धरना देते रहे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी प्रथम ने मौके पर पहुंचकर बहुत समझाया। अधिकारियों ने धरनारत छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से बातचीत की। बाद में छात्र-छात्राएं घर चले गए। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनती करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
धरना दे रहे छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि डीएम अंकल ने दोनों छात्रों का भविष्य खराब कर दिया। दोनों विज्ञान के छात्र थे दो दिन बाद प्रयोगात्मक परीक्षाएं हैं। इसके बाद बोर्ड की परीक्षाएं हैं। ऐसे में उनके साथियों के साथ पेशेवर अपराधी जैसा व्यवहार किया गया है। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ना चाहिए था। अगर फिर से दोनों गलती करे तब उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विनती करते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
रो रोकर बोलते रहे, दोनों को छोड़ दो
जब छात्र-छात्राएं डीएम आवास से कैंप कार्यालय पहुंचे तो कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के पैर पकड़ने लगे व रो-रोकर छात्रों को छोड़ने की दुहाई दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस मामले में डीएम ही कुछ कर सकते हैं। उनके हाथ में कुछ नहीं है। पुलिसकर्मी छात्रों को जाने के लिए कहते रहे, लेकिन वे छात्रों को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे।
जब छात्र-छात्राएं डीएम आवास से कैंप कार्यालय पहुंचे तो कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के पैर पकड़ने लगे व रो-रोकर छात्रों को छोड़ने की दुहाई दी। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस मामले में डीएम ही कुछ कर सकते हैं। उनके हाथ में कुछ नहीं है। पुलिसकर्मी छात्रों को जाने के लिए कहते रहे, लेकिन वे छात्रों को छोड़ने की मांग पर अड़े रहे।