दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार चौथे दिन खतरनाक स्थिति में बनी हुई है। निर्माण और औद्योगिक गतिविधि पर प्रतिबंध व मौसम में बदलाव होते ही मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी और आसपास शहरों की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी बेहद मामूली सुधार हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, अगले दो दिन में वायु गुणवत्ता की स्थिति में सुधार हो सकता है। सीपीसीबी की 24 घंटे वाली औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 409 (खतरनाक श्रेणी का प्रदूषण) रिकॉर्ड किया गया। शनिवार से ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में है। मंगलवार को गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई क्रमश: 414 और 415 दर्ज किया गया। सोमवार को सर्वाधिक प्रदूषित रहने वाले नोएडा का एक्यूआई मंगलवार को 464 से उतरकर 394 यानी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया। फरीदाबाद और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई।
प्रदूषण का कहर: चौथे दिन भी नहीं सुधरी दिल्ली-एनसीआर की हवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शहरों की स्थिति, औद्योगिक स्थानों पर मामूली सुधार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के लाइव स्टेशन के मुताबिक दिल्ली में कुल 35 स्थानों में 11 जगह वायु गुणवत्ता बहुत खराब और 24 जगह वायु गुणवत्ता बहुत गंभीर स्थिति में दर्ज की गई। मंगलवार को दिल्ली के भीतर सर्वाधिक स्थानों में आनंद विहार, आईटीओ, सोनिया विहार, वजीरपुर, विवेक विहार, सीरीफोर्ट, शादीपुर, रोहिणी, पूसा रोड, पंजाबी बाग, पटपडग़ंज, ओखला फेज-2, नेहरू नगर, मंदिर मार्ग, मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम, जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम, द्वारका सेक्टर -8, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज, डीटीयू दिल्ली, सीआरआरआई मथुरा रोड, बुराड़ी क्रॉसिंग, अशोक विहार रहे। जबकि औद्योगिक क्षेत्र नरेला और बवाना में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर रिकॉर्ड की गई।
आपात स्तर से वापस लौटे पीएम कण
दिल्ली-एनसीआर की हवा में पार्टिकुलेट मैटर 2.5 और 10 अपने सामान्य स्तर से चार गुना अधिक बने हुए हैं। मंगलवार को दोनों ही खतरनाक कण अपने आपात स्तर से नीचे आ गए। पीएम 2.5 का स्तर 22 दिसंबर को शाम सात बजे आपात स्तर 300 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर को पार कर गया था। वहीं, मंगलवार को सुबह सात बजे के करीब यह आपात स्तर से वापस नीचे आ गया। इसी तरह पीएम 10 का स्तर 23 दिसंबर को रात एक बजे आपात स्तर 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर को पार कर गया था। मंगलवार को दोपहर एक बजे यह आपात स्तर से नीचे आ गया।
शहर एक्यूआई (दिसंबर के चार दिन)
25 24 23 22
दिल्ली 409 448 450 421
गाजियाबाद 414 456 478 498
ग्रेटर नोएडा 415 450 457 438
नोएडा 394 464 466 434
फरीदाबाद 394 444 444 392
गुरुग्राम 337 303 300 197
कोहरे से दो घंटे में 75 विमानों का संचालन प्रभावित
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे पर कोहरे से दृश्यता घटने की वजह से मंगलवार को करीब दो घंटे तक एक रनवे पर उड़ानों का परिचालन ठप हो गया। इसके चलते करीब 75 विमानें प्रभवित र्हुइं । तीन अंतरराष्ट्रीय और दो घरेलू विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। इन्हें अन्य एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया।