फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्रामः न्यू ईयर पार्टी के लिए नहीं जा सकेंगे एमजी रोड, पुलिस ने बैठाया सख्त पहरा, ये है वजह

Sat, 29 Dec 2018 02:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 29 Dec 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
no new year clelebration at gurugram mg road remain close on 31 december from 6 in evening to 3 am
mg road - फोटो : अमर उजाला

एमजी रोड पर नए साल के जश्र के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा खाका तैयार कर लिया है। 31 दिसंबर को 9 घंटे एमजी रोड पूरी तरह बंद रहेगा। जिसमें वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 2018 के न्यू ईयर सेलिब्रेशन में कुछ ऐसा हुआ था कि पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा है। आगे तस्वीरों में देखिए क्या हुआ था पिछले न्यू ईयर सेलिब्रेशन में...

no new year clelebration at gurugram mg road remain close on 31 december from 6 in evening to 3 am
mg road - फोटो : अमर उजाला

पुलिस आयुक्त केके राव के मुताबिक जश्न में कोई हुड़दंग न कर सकें इसके लिए 2000 पुलिस जवान एमजी रोड पर तैनात किए जाएंगे। जिसमें लोगों की जांच पड़ताल के अलावा महिला सुरक्षा को लेकर महिला कमांडो की भी तैनाती की जाएगी। पुलिस ने स्थानीय लोगों को वाहन अपने घर ले जाने के लिए पुलिस द्वारा पास उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा पब-बार संचालकों को भी विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए है। (2018 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान एमजी रोड पर हुए हंगामे की तस्वीर)

no new year clelebration at gurugram mg road remain close on 31 december from 6 in evening to 3 am
mg road - फोटो : अमर उजाला

नए साल के जश्र को लेकर गुरुग्राम में दिल्ली समेत एनसीआर के लोग पहुंचते है। एमजी रोड पर पब-बार और मॉल में होने वाले जश्र में कई बार हुड़दंग की घटनाएं सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है। जिसमें 31 दिसंबर को एमजी रोड पर नाकाबंदी करते हुए वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। शाम छह बजे बाद पुलिस की ओर से जारी किए गए वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। (2018 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान एमजी रोड पर हुए हंगामे की तस्वीर)

विज्ञापन
विज्ञापन
no new year clelebration at gurugram mg road remain close on 31 december from 6 in evening to 3 am
mg road - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी ट्रैफिक हिंमाशु गर्ग के मुताबिक एमजी रोड पर जाम न लगे इसके लिए एमजी रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश 31 दिसंबर शाम 6 बजे से बंद कर दिया जाएगा। जिसके बाद एक जनवरी अल सुबह 3 बजे तक बंद रहेगा। अन्य वाहनों के लिए सेक्टर-29 लेजर वैली पार्क के पास पार्किंग की व्यवस्था की है। यहां से एमजी रोड पर आने के लिए बस लगाई हैं। इसके अलावा सभी प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव को लेकर खास जांच पड़ताल की जाएगी। (2018 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान एमजी रोड पर हुए हंगामे की तस्वीर)

विज्ञापन
no new year clelebration at gurugram mg road remain close on 31 december from 6 in evening to 3 am
mg road - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी क्राइम (अतिरिक्त प्रभार) शमशेर सिंह के मुताबिक जश्न के दौरान किसी प्रकार की परेशान न हो इसके लिए एक दिन पूर्व विभिन्न मॉल, पब व बार में जाकर जांच की जाएगी। इसके लिए सभी पब-बार रेस्टारेंट, होटल वालों को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है। जश्न के बाद पुलिस मौजूदगी में युवतियों, महिलाओं को कैब, टैक्सी और गाड़ी तक छुड़वाया जाएगा। डीसीपी के मुताबिक इसके लिए एमजी रोड पर अतिरिक्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की योजना बनाई गई है। (2018 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान एमजी रोड पर हुए हंगामे की तस्वीर)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed