फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के परिजनों ने सात साल से नहीं मनाए कोई त्योहार, दरिंदों की फांसी के बाद मनाएंगे होली

Mon, 09 Mar 2020 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया(नरही)
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया(नरही) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Mar 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya family do not celebrate any festival for seven years after convict hanging celebrate holi
निर्भया की मां और पिता - फोटो : PTI

निर्भया की मौत के बाद से परिवार के लोग होली नहीं मना रहे हैं। 20 मार्च को दरिंदों को फांसी की सजा होने के बाद परिवारवाले होली और दीपावली मनाना शुरू करेंगे। ये बातें निर्भया के पिता ने रविवार को अमर उजाला से टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान कहीं।

Nirbhaya family do not celebrate any festival for seven years after convict hanging celebrate holi
निर्भया केस - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में दरिंदगी की शिकार निर्भया की सिंगापुर में इलाज के दौरान 29 दिसंबर 2012 को मौत हो गई थी। उसके बाद से घर पर होली नहीं मनाई गई। उम्मीद थी कि दरिंदों को होली से पहले फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा लेकिन कानूनी दांवपेच में मामला लटका रहा।

Nirbhaya family do not celebrate any festival for seven years after convict hanging celebrate holi
निर्भया केस के दोषियों को प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर लटकाया। - फोटो : अमर उजाला।

पूरा विश्वास है कि 20 मार्च को दरिंदे फांसी पर अवश्य लटक जाएंगे। इसके बाद परिवार में होली और दीपावली मनाई जाएगी। निर्भया के बाबा ने कहा कि उनके घर पर होली हर साल फीकी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya family do not celebrate any festival for seven years after convict hanging celebrate holi
निर्भया केस - फोटो : अमर उजाला

इस साल लगा था कि घर पर होली मनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे खुद घर छोड़ चुके हैं और होली के बाद आएंगे। पूरा यकीन है कि चारों दरिंदों को 20 मार्च को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। इसके बाद वे होली मनाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी पांडेय ने कहा कि उन लोगों की होली भी 20 मार्च के बाद मनेगी।

विज्ञापन
Nirbhaya family do not celebrate any festival for seven years after convict hanging celebrate holi
निर्भया केस - फोटो : एएनआई

सुप्रीम कोर्ट 16 को सुनेगा मुकेश की याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को निर्भया कांड के मृत्युदंड पा चुके दोषी मुकेश की याचिका पर 16 मार्च को सुनवाई करने का निर्णय लिया। मुकेश ने शुक्रवार को अपने वर्तमान वकील एमएल शर्मा के जरिये अपनी पुरानी वकील वृंदा ग्रोवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका दाखिल की थी। याचिका में वृंदा पर दिल्ली पुलिस के साथ मिलीभगत कर मुकेश के खिलाफ साजिश करने और जानबूझकर उसकी क्यूरेटिव पिटीशन जल्दी दाखिल करने का आरोप लगाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed