फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirbhaya Case: इन लोगों को गुनहगारों की फांसी का बेसब्री से इंतजार, 'हटेगा रेपिस्ट बस्ती का ठप्पा'

Sun, 12 Jan 2020 09:15 AM IST
शाहरुख खान अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Jan 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case These people are waiting for the hanging of the culprits
Nirbhaya Case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के गुनहगार पवन, मुकेश और विनय के कॉलोनी वासियों को उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। दोषियों की फांसी की तारीख मुकर्रर होने के बाद शनिवार को अमर उजाला ने आरके पुरम स्थित रविदास कैंप का जायजा लिया। इन दोषियों की वजह से कॉलोनी में रह रहे परिवारों के बच्चों की शिक्षा और नौकरी पर असर पड़ा है। 
nirbhaya case These people are waiting for the hanging of the culprits
इसी कॉलोनी में रहते हैं दोषियों के परिवार - फोटो : अमर उजाला
बस्ती के प्रति नकारात्मक प्रभाव को लेकर यहां के लोग बेहद चिंतित दिखाई दिए। फांसी का समय नजदीक आने के साथ ही दोषियों के परिवारों का रवैया भी पड़ोसियों के साथ और खराब होता जा रहा है। इस कारण लोगों ने दोषियों और उनके परिवार के बारे में खुलकर बात करने से परहेज किया।
nirbhaya case These people are waiting for the hanging of the culprits
इस कॉलोनी में रहते हैं दोषियों के परिवार - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2012 में निर्भया के साथ वसंत विहार इलाके में हुई दरिंदगी के दोषियों में से तीन पवन, मुकेश और विनय दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर- 3 स्थित रविदास कैंप में रहते थे, जबकि चौथा दोषी अक्षय ठाकुर दिल्ली के अन्य इलाके में रहता था। इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने अमर उजाला से पहचान प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
nirbhaya case These people are waiting for the hanging of the culprits
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने जब निर्भया के चारों दोषियों को फांसी देने का समय तय किया, तब से ही कैंप वासियों ने राहत की सांस ली है। उन्हें उस समय का बेसब्री से इंतजार है, जब दोषियों को फांसी होगी और उनकी बस्ती से रेपिस्ट की बस्ती का ठप्पा हटेगा। 
 
विज्ञापन
nirbhaya case These people are waiting for the hanging of the culprits
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ लेंगे टीवी से अपडेट तो कुछ तिहाड़ भी पहुंचेंगे
लोगों ने कहा कि जब दोषियों को फांसी होगी तब वे लोग तिहाड़ जेल भी पहुंचेंगे और दोषियों की मौत का जश्न मनाएंगे। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि वे टीवी चैनलों पर दोषियों की सजा- ए- मौत की खबर देखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed