{"_id":"5e1560eb8ebc3e87943c20c0","slug":"nirbhaya-case-mother-says-my-daughter-got-justice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उस रात को याद कर रूह कांप जाती है, निर्भया की मां ने बयां किया दर्द, बोलीं-बस...अब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उस रात को याद कर रूह कांप जाती है, निर्भया की मां ने बयां किया दर्द, बोलीं-बस...अब
Wed, 08 Jan 2020 10:26 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया के गुनहगारों को डेथ वारंट मिलने की खबर के साथ ही अदालत में उसकी मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। भरे गले से बोली कि मेरी बेटी को लंबे इंतजार के बाद आखिर इंसाफ मिल ही गया। अब उसकी आत्मा को सुकून मिलेगा। बस.....अब 22 जनवरी सुबह सात बजे का इंतजार रहेगा, जब उन चारों दंरिदों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा।
निर्भया केस
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में निर्भया की मां ने कहा कि अदालत के फैसले से देश की बच्चियों और महिलाओं को इंसाफ मिला है। न्यायपालिका ने मेरे भरोसे को पूरा किया। हर दर्द में मेरा साथ देने और दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए हमेशा मेरे साथ खड़े रहने वालों और पूरे देश का धन्यवाद। चारों दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। अब मौत भी आ जाए तो कोई गम नहीं क्योंकि बेटी के पास जाने पर उसके गुनहगारों को सजा दिलाने की बात तो कह सकते हैं।
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
आज मेरे लिए दिवाली सा त्योहार
निर्भया के पिता ने कहा कि अदालत के फैसले से बेहद खुश हूं। आज मेरे लिए दिवाली सा त्योहार है। दिल करता है कि पटाखे चलाएं और सबका मुंह मीठा करवाऊं, क्योंकि 16 दिसंबर 2012 से 7 जनवरी 2020 तक हर दिन हम तिल-तिल मरे और रोये हैं। न्यायपालिका ने मेरी बेटी को आखिरी इंसाफ दिला ही दिया।
निर्भया के पिता ने कहा कि अदालत के फैसले से बेहद खुश हूं। आज मेरे लिए दिवाली सा त्योहार है। दिल करता है कि पटाखे चलाएं और सबका मुंह मीठा करवाऊं, क्योंकि 16 दिसंबर 2012 से 7 जनवरी 2020 तक हर दिन हम तिल-तिल मरे और रोये हैं। न्यायपालिका ने मेरी बेटी को आखिरी इंसाफ दिला ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया के दोषी
- फोटो : अमर उजाला
मेरी बेटी के वो आखिरी पल हर वक्त कानों में गूंजते थे। जब उसने पांचों गुनहगारों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग रखी थी। पांचवां तो उम्र कम होने के चलते बच गया पर उसे कभी माफ नहीं करेंगे। सरकार से मांग करते हैं कि उसकी भी समय-समय पर जांच करते रहे। क्योंकि एक बार गुनाह करने वाला कभी नहीं सुधरता।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में नया फांसी घर पहले से तैयार
Nirbhaya
- फोटो : अमर उजाला
निर्भया के गुनहगारों को मौत की सजा के आदेश को तामील करने के लिए तिहाड़ जेल में नया फांसी घर बनाया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल संख्या तीन में पुराने फांसी घर से 10 फुट की दूरी पर नया फांसी घर तैयार किया है। इसमें 25 लाख रुपये की लागत आई है। हालांकि अभी तक जल्लाद पर फैसला नहीं हो सका है। जेल प्रशासन के मुताबिक इसी सप्ताह निर्भया के दोषियों को फंदे से लटकाने वाले जल्लाद के नाम पर भी फैसला हो जाएगा।