{"_id":"5e155ff38ebc3e87df0295cc","slug":"jnu-violence-deepika-padukone-reach-jnu-meet-injured-sad-sometime-want-rahul-gandhi-as-pm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी राहुल गांधी को पीएम बनते देखना चाहती थीं दीपिका पादुकोण, अब जेएनयू पहुंच बोलीं-देश में जो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कभी राहुल गांधी को पीएम बनते देखना चाहती थीं दीपिका पादुकोण, अब जेएनयू पहुंच बोलीं-देश में जो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 08 Jan 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पहुंची जेएनयू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मंगलवार जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और हिंसा में घायल छात्रों से मिलीं। उन्होंने छात्रों से उनकी तकलीफ साझा की और उनके साथ खड़े रहने की बात की। हालांकि उन्होंने मंच से कोई भाषण नहीं दिया और सिर्फ दस मिनट ही वहां बिताए। हालांकि उन्होंने अलग से कई पत्रकारों से बात की। जानिए इस दौरान उन्होंने वर्तमान हालात को लेकर क्या कहा है और एक इंटरव्यू में उन्होंने राहुल को लेकर भी बड़ी बात कही थी...
2 of 5
deepika padukone jnu violence
- फोटो : अमर उजाला
जब दीपिका से सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर उनकी राय पूछी गई तो बोलीं कि, मुझे जो बात सबसे पहले महसूस हुई थी वह मैंने पद्मावत के समय दो साल पहले ही कही थी। उन्होंने कहा कि अब जो वह देखती हैं उससे उन्हें तकलीफ होती है, दर्द होता है क्योंकि जो हो रहा है वह सामान्य नहीं है। हमें कोई कुछ भी कह सकता है, डर भी लगता है। हमारे देश की जो नींव रखी गई थी वो ये तो नहीं थी।
3 of 5
deepika padukone jnu violence
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि खुद को राजनीति से दूर रखने वाली दीपिका ने दस पहले अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती हैं। 2010 के अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था, वो राजनीति के बारे में ज्यादा तो नहीं जानती है और टीवी आदि भी कम देखती हैं। लेकिन जो भी उन्होंने देखा है वो कह सकती हैं कि राहुल जो कर रहे हैं हमारे देश के लिए कर रहे हैं और एक बेहतर उदाहरण पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेएनयू पहुंची दीपिका
- फोटो : अमर उजाला
दीपिका ने ये भी कहा था कि राहुल हमारे देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि एक दिन वह पीएम बनेंगे। फिर वो बोली थीं कि वह चाहती हैं कि राहुल प्रधानमंत्री बनें। उसका कारण बताया था कि वह युवाओं से जुड़कर रहते हैं और पारंपरिक भी हैं और उनके पास भविष्य की सोच भी है।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone jnu violence
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि दीपिका के जेएनयू पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म छपाक को बायकॉट करने का ट्रेंड चलने लगा जिसमें भाजपा के कई नेता भी ट्वीट कर रहे थे। हालांकि जल्द ही सोशल मीडिया व बड़े-बड़े नाम उनके सपोर्ट में उतर आए। लोग उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं कि जब बड़े-बड़े लोग भी ये साहस नहीं जुटा पाते तब दीपिका का ये कदम काफी सराहनीय है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।