फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#KabTakNirbhaya: रोते हुए बोलीं अनु दुबे, 'आज वह जली है, कल मैं जलूंगी पर मैं लड़ूंगी...'

Sun, 01 Dec 2019 09:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Dec 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya case Hyderabad anu duby says Today she is burnt tomorrow I will burn But I will fight
अनु दुबे को मिला निर्भया का साथ - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या और शव को जलाने की घटना के बाद से अनु काफी आहत हैं। संसद भवन के बार प्रदर्शन के दौरान रोते हुए अनु ने कहा कि देश में हर 20 मिनट में एक दुष्कर्म हो रहा है, मैं और दुष्कर्म के मामले नहीं देख सकती। हैदराबाद वाली घटना के बाद वह रातभर सोई नहीं है और यह सिर्फ एक रात की बात नहीं है। 
Nirbhaya case Hyderabad anu duby says Today she is burnt tomorrow I will burn But I will fight
अनु दुबे - फोटो : एएनआई
आज वह जली है, कल मैं जलूंगी, लेकिन मैं लड़ूंगी। थाने में पिटाई के मामले में बातचीत करते हुए अनु ने कहा कि इंसाफ मांगने पर क्या बेटियों के साथ पुलिस ऐसा सलूक करती है। उसकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी, जब तक बेटियों को इंसाफ नहीं मिलता है तब तक वह संसद के बाहर प्रदर्शन करने जरूर आएगी।
Nirbhaya case Hyderabad anu duby says Today she is burnt tomorrow I will burn But I will fight
अनु दुबे - फोटो : सोशल मीडिया
अनु ने रोते हुए कहा कि डरने से अब मन भर गया है, घर के बाहर रहने पर बार-बार पूछा जाता है कि कब तक घर आओगी। निर्भया, कठुआ और न जाने कितनी बेटियों की बलि चढ़ा दी गई। सरकार से सवाल पूछते हुए अनु ने कहा कि यह मेरा ही तो घर है, मेरा भारत, मैं अपने ही घर में सुरक्षित क्यों नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि कोई मेरा साथ देगा या नहीं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya case Hyderabad anu duby says Today she is burnt tomorrow I will burn But I will fight
अनु को लेकर जातीं - फोटो : अमर उजाला
इंसाफ की आवाज उठाने के लिए मैं अकेली ही लडूंगी। मुझे अपना भारत दिख रहा है, भारत का भविष्य, भारत के भविष्य को हमे ही बनाना है। थाने में ले जाकर मारपीट करने पर अनु ने कहा कि जबरन उसे गाड़ी में बिठाकर थाने लाया गया। यहां एक कमरे में बिस्तर पर लिटाकर उसे तीन महिला पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा। 
विज्ञापन
Nirbhaya case Hyderabad anu duby says Today she is burnt tomorrow I will burn But I will fight
अनु के साथ स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला
वह चिल्लाती रही, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। थाने में उससे लिखवा लिया गया कि वह अब दोबारा प्रदर्शन करने नहीं आएगी। अनु ने मीडिया को अपना नाम बताने के अलावा और कुछ नहीं बताया। अपनी शिकायत में भी अनु ने अपना नाम ही लिखा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed