फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषियों की फांसी का रास्ता साफ, बचा है सिर्फ एक विकल्प, 3 मार्च है तारीख

Mon, 02 Mar 2020 02:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Mar 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts hanging almost fix on march 3 they have just one legal remedy
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के दोषियों की फांसी का रास्ता साफ कर दिया है। अदालत ने सोमवार को दोषी पवन और अक्षय की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके वकील को बुरी तरह लताड़ा और तीन मार्च को सुबह छह बजे होने वाली चारों दोषियों की फांसी पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।





अदालत को जब वकील ने बताया कि अक्षय और पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है तो अदालत ने कहा कि उन्हें ये बात पता है। फिर अदालत ने पूछा कि और याचिका लंबित तो नहीं है। तब दोषियों के वकील ने बताया कि नहीं दया याचिका के अलावा कोई याचिका लंबित नहीं है। तब अदालत ने दोनों दोषियों की याचिका खारिज करते हुए तीन मार्च की फांसी की तारीख को बरकरार रखा है। हालांकि दोषियों के पास कल की फांसी से बचने का एक उपाय अब भी बचा है। आगे पढ़ें क्या है वो उपाय और कैसे 14 दिन के लिए फिर टल सकती है दोषियों की फांसी....
Nirbhaya Case convicts hanging almost fix on march 3 they have just one legal remedy
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि चारों दोषियों में से पवन गुप्ता ऐसा दोषी है जिसके पास दया याचिका का विकल्प बचा हुआ है। जानकारी मिली है कि उसने सोमवार दिन में अपनी दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी है। अब अगर राष्ट्रपति पवन की दया याचिका खारिज कर देते हैं तो नियम के अनुसार दया याचिका खारिज होने के बाद भी मौत की सजा पाए दोषी को 14 दिन का समय मिलता है।

Nirbhaya Case convicts hanging almost fix on march 3 they have just one legal remedy
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

चूंकि पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी नियमों को जानते हुए और ये जानते हुए कि पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है फिर भी फांसी पर रोक से इनकार किया है। ऐसे में अब यह पूरी तरह से अदालत के फैसले पर निर्भर करेगा कि वो पवन को दया याचिका ठुकराए जाने के बाद जो 14 दिन का समय दिया जाता है वो देगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts hanging almost fix on march 3 they have just one legal remedy
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

अब अगर अदालत समय देती है तो 14 दिन के लिए फांसी फिर टल जाएगी और अगर नहीं देती है तो कल ही चारों दोषी फांसी पर लटकाए जाएंगे।  वहीं दोषी अक्षय ने भी दोबारा दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी है।

विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts hanging almost fix on march 3 they have just one legal remedy
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

पवन जल्लाद आज करेगा फांसी का डमी ट्रायल

निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने के लिए पवन जल्लाद रविवार शाम तिहाड़ जेल पहुंच गया। तिहाड़ पहुंचने के बाद उसने जेल नंबर तीन स्थित फांसी घर का निरीक्षण किया। सोमवार को पवन जल्लाद डमी से फांसी का ट्रायल करेगा ताकि गुनहगारों को फांसी देने के दौरान वह मानसिक तौर पर तैयार रहे। निर्भया के दोषियों को तीन मार्च को फांसी दी जानी है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश जेल विभाग को पत्र लिखकर फांसी की तारीख की जानकारी देते हुए जल्लाद पवन को दो दिन पहले तिहाड़ भेजने की बात कही थी। जेल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तिहाड़ जेल में फांसी को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को निर्भया के दोषियों को उनके परिवार से अंतिम मुलाकात करवाई जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed