{"_id":"5e74a3678ebc3e76987d77f8","slug":"nirbhaya-case-before-hanging-convicts-do-not-change-clothes-not-bath-not-had-breakfast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"निर्भया केसः सिर्फ दो दोषियों ने रात में खाया था खाना, सुबह न कोई नहाया न बदले कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया केसः सिर्फ दो दोषियों ने रात में खाया था खाना, सुबह न कोई नहाया न बदले कपड़े
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 20 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nirbhaya case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्भया के दोषियों को शुक्रवार(20 मार्च) सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई। हालांकि फांसी से पहले कुछ प्रक्रियाएं होती हैं जो पूरी करनी होती हैं, लेकिन आज सुबह ऐसा कुछ नहीं हुआ। न दोषियों ने सुबह स्नान किया और न ही नाश्ता किया। उनका व्यवहार भी अजीब रहा। जानिए क्या बताया तिहाड़ के अधिकारियों ने...
2 of 5
फांसी के वक्त तिहाड़ जेल के बाहर का माहौल
- फोटो : शुभम बंसल
निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले के दोषियों में से दो ने बीती रात भोजन तो किया लेकिन चारों में से किसी ने शुक्रवार की सुबह फांसी से पहले नाश्ता नहीं किया। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
3 of 5
nirbhaya case
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पूरे देश की आत्मा को झकझोर देने वाले इस मामले के चारों दोषियों मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। तिहाड़ जेल के अधिकारी ने बताया कि चारों दोषियों ने न तो शुक्रवार की सुबह स्नान किया और न ही अपने कपड़े बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nirbhaya Tihar Jail
- फोटो : शुभम बंसल
अधिकारी ने बताया, 'विनय और मुकेश ने बीती रात समय पर भोजन किया। उन्होंने खाने में रोटी, दाल , चावल और सब्जी ली। अक्षय ने शाम के समय चाय भी पी लेकिन उसने रात का भोजन नहीं किया। चारों दोषियों ने शुक्रवार की सुबह नाश्ता नहीं किया।'
विज्ञापन
5 of 5
nirbhaya case
- फोटो : शुभम बंसल
अधिकारी ने साथ ही यह बताया कि बीती शाम चारों दोषियों में किसी प्रकार की बेचैनी नहीं देखी गई। फांसी दिए जाने से कुछ ही घंटे पहले गुप्ता ने उच्चतम न्यायालय से संपर्क कर राष्ट्रपति द्वारा अपनी दया याचिका को खारिज किए जाने को चुनौती दी थी। अदालत में एक अभूतपूर्व कदम के तहत रात्रि 2.30 बजे मामले की सुनवाई हुई और यह करीब एक घंटे तक चली । शीर्ष अदालत ने याचिका खारिज करते हुए फांसी का रास्ता साफ कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।