फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरसः अफवाहों का बाजार गर्म, खाने पीने की चीजें जमा करने में जुटे लोग

Fri, 20 Mar 2020 01:17 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Mar 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
corona in india Rumors spreading in the markets People started collecting food
बाजारों में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच अफवाहों का बाजार भी गरम हो रहा है। कुछ शरारती तत्व लोगों के बीच डराने वाली सूचनाएं फैला रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ लोग घबरा गए हैं। आलम यह है कि लोगों को चिंता सता रही है कि जिस तरीके से सरकार स्कूल-कॉलेज आदि बंद करवा रही है। कहीं बाजारों और सब्जी मंडियों को भी न बंद करवा दिया जाए।

corona in india Rumors spreading in the markets People started collecting food
बाजारों में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

अफवाहों से बढ़ रही है कालाबाजारी

इस तरह की अफवाह के कारण सब्जी मंडी व किराना दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में लोगों ने खाने पीने की चीजों को जमा करना शुरू कर दिया है। इसका फायदा उठाते हुए लोगों ने जमाखोरी करनी भी शुरू कर दी है। जिससे सब्जी मंडियों में भी जमाखोरी के कारण सब्जियों के दाम अचानक दो गुना तक बढ़ गए हैं।
 

corona in india Rumors spreading in the markets People started collecting food
बाजार में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

दाल, चावल और आटे की मांग ज्यादा

एनआईटी एक स्थित किराना स्टोर संचालक अजय भाटिया ने बताया कि बुधवार शाम से अचानक लोगों की भीड़ बढ़ गई है। ज्यादातर लोग दाल, चावल व आटा लेकर जा रहे हैं ताकि उन्हें लंबे समय तक रखा जा सके। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर बोर्ड लगा दिया है कि ग्राहक समझदारी से जरूरत का सामान लें, किसी भी सामान की कोई वापसी नहीं होगी और न ही बदला जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
corona in india Rumors spreading in the markets People started collecting food
बाजार में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

सब्जी मंडियों में भी बढ़ी भीड़
ऐसा ही कुछ हाल सब्जी मंडियों का है। शहर की सबसे बड़ी डबुआ सब्जी मंडी में भी बुधवार शाम से अचानक लोगों की भीड़ बढ़ गई और लोग कई-कई दिन के हिसाब से सब्जी खरीद रहे हैं। अफवाहों के बीच कई दुकानदारों ने जरूरी सामान की कालाबाजारी करना शुरू कर दिया है। वह लोगों से कह रहे हैं कि सामान खत्म हो गया है, जिससे लोगों की घबराहट और ज्यादा बढ़ रही है।

विज्ञापन
corona in india Rumors spreading in the markets People started collecting food
बाजार में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

बाजार बंद की अफवाह से लोगों में बैठा डर
बृहस्पतिवार शाम अचानक हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक के आदेश व्हाट्सएप पर वायरल होने लगा, जिसमें लिखा था कि अपनी सब्जी मंडी व किसान बाजार 31 मार्च तक बंद रखे जाएंगे। इससे लोगों में डर बैठ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed