फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Celebration Photos: नए साल के स्वागत में क्लबों से लेकर बाजारों तक भीड़, संगीत-रोशनी से सजी राजधानी

Wed, 31 Dec 2025 10:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 31 Dec 2025 10:25 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल है। रेस्टोरेंट, क्लबों में जश्न, लाइव म्यूजिक। बाजारों में खरीदारी की धूम। ट्रैफिक जाम के बावजूद नए साल का धूमधाम से स्वागत।

विज्ञापन
New Year 2026 Celebration Photos Crowds from clubs to markets on last day of year
New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल

राजधानी दिल्ली में लोगों ने उत्साह और खुशी के साथ नए साल का स्वागत किया। हौज खास, मोती बाग, साकेत, वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश और कनॉट प्लेस से सटे इलाकों में स्थित बड़े रेस्टोरेंट और क्लबों में लोग नए साल का जश्न मनाने पहुंचे। हौज खास और कनॉट प्लेस स्थित कैफे और रेस्टोरेंट में केक काटने और गीत-संगीत का भी इंतजाम किया गया। कुछ जगहों पर लाइव म्यूजिक का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया। 

New Year 2026 Celebration Photos Crowds from clubs to markets on last day of year
New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल

साल के आखिरी दिन परिवार के साथ आए लोग एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए। वहीं, कुछ क्लबों रेस्टोरेंट में बुकिंग फुल होने की स्थिति रही, तो कहीं जाम से हालात खराब रहे। इसके बावजूद दिल्ली में नए साल का स्वागत बड़ी धूमधाम के साथ किया। 

New Year 2026 Celebration Photos Crowds from clubs to markets on last day of year
New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल

बाजारों में भी नए साल को लेकर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। कपड़ों की दुकानों, जूतों, घड़ियों और गिफ्ट आइटम्स की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। खासकर युवाओं में नए कपड़े और जूते खरीदने का उत्साह ज्यादा नजर आया। बच्चों के लिए खिलौने और सजावटी सामान भी खूब बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2026 Celebration Photos Crowds from clubs to markets on last day of year
New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल

दुकानदारों ने बताया कि नए साल के कारण बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है। बाजारों में सजावट भी खास तौर पर की गई है। दुकानों के बाहर लाइट और रंग बिरंगे पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर हैप्पी न्यू ईयर लिखा हुआ है। सरोजिनी नगर और लाजपत नगर समेत बाजारों में नए साल पर ऑफर और छूट भी दी जा रही है, जिससे लोगों की भीड़ और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
New Year 2026 Celebration Photos Crowds from clubs to markets on last day of year
New Year 2026 Celebration - फोटो : अमर उजाला/जी पाल

साल के पहले दिन जश्न की तैयारी 
नए साल के मौके पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए कैफे, रेस्टोरेंट और बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। सुबह से ही शहर के प्रमुख इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई है और हर उम्र के लोग जश्न के मूड में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कैफे और रेस्टोरेंट में नए साल के मौके पर खूब रौनक देखने को मिल रही है। रेस्टोरेंट और क्लबों में नए साल के लिए खास ऑफर और मेन्यू तैयार किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed