फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में इस वाहन का क्यों कटा 2 लाख का चालान? वजह कर देगी हैरान

Fri, 13 Sep 2019 05:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 Sep 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
new traffic rules MV Act heaviest traffic challan on truck of 2 lakh know reason of this penalty
कटा दो लाख 500 रुपये का चालान - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में परिवहन विभाग ने देश का सबसे बड़ा चालान काटने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। परिवहन विभाग की एनफोर्समेंट टीम ने बुधवार देर शाम हरियाणा नंबर के एक ट्रक का 2,005,00 रुपये का चालान काट दिया, जिसे देश का सबसे बड़ा ट्रैफिक चालान बताया जा रहा है। यह चालान रोहिणी में जीटी करनाल रोड के मुकरबा चौक पर किया गया। यह जानकर हर कोई हैरान है कि किसी का इतना बड़ा चालान कैसे कट सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस ट्रक वाले ने क्या गलती की थी जो उसका दो लाख रुपये से भी ज्यादा का चालान कटा...


 

new traffic rules MV Act heaviest traffic challan on truck of 2 lakh know reason of this penalty
2 लाख 500 रुपये का कटा चालान - फोटो : अमर उजाला

परिवहन अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रोहिणी कोर्ट में चालान की धनराशि जमा भी करा दी गई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आखिर उसका चालान जमा कराने की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर व ट्रक मालिक ने चालान की आधी-आधी राशि जमा की है।

new traffic rules MV Act heaviest traffic challan on truck of 2 lakh know reason of this penalty
फाइल फोटो - फोटो : Social

केंद्र सरकार की तरफ से संशोधित किए गए मोटर वाहन अधिनियम के तहत दिल्ली सरकार ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इस कारण दिल्ली में अभी तक चालान काटकर कोर्ट को ही भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
new traffic rules MV Act heaviest traffic challan on truck of 2 lakh know reason of this penalty
फाइल फोटो - फोटो : विवेक निगम

इससे पहले देश के सबसे बड़े चालान का पिछला रिकॉर्ड दिल्ली में ही नौ सितंबर को बना था, जब राजस्थान नंबर के एक ट्रक का एक लाख 41 हजार 700 रुपये का चालान किया गया था। उस ट्रक के मालिक ने भी रोहिणी कोर्ट में जुर्माने की राशि जमा कर दी है। हरियाणा के रेवाड़ी में भी एक ओवरलोड ट्रक का 1.16 लाख रुपये का चालान काटा जा चुका है।

विज्ञापन
new traffic rules MV Act heaviest traffic challan on truck of 2 lakh know reason of this penalty
सांकेतिक तस्वीर

किस मद में कितना लगा जुर्माना

कारण                                 जुर्माना
ओवरलोड वजन था ट्रक में     20 हजार
18 टन लदा था एक्स्ट्रा वजन    36 हजार
चालक पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था    05 हजार
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं था     10 हजार
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं था    10 हजार
परमिट उल्लंघन कर रहा था    10 हजार
प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं था    10 हजार
इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी    04 हजार
अनकवर थी निर्माण सामग्री    20 हजार
बिना सीट बेल्ट के था चालक    01 हजार 
ट्रक मालिक पर लगा जुर्माना    74.5 हजार 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed