फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेखर हत्याकांडः अपूर्वा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, पुलिस ने माना, भाभी से अवैध संबंध मौत की वजह

Thu, 18 Jul 2019 01:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 18 Jul 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder case charge sheet ready police charge apoorva of murder
रोहित शुक्ला और अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने यूपी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के सिलसिले में उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला के खिलाफ बृहस्पतिवार को हत्या की धारा में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। इस पर अदालत शुक्रवार को संज्ञान लेगी। पुलिस ने अपूर्वा को 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। रोहित शेखर की 15 अप्रैल की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस का आरोप है कि हत्याकांड को अपूर्वा ने ही अंजाम दिया था।

nd tiwari son rohit shekhar murder case charge sheet ready police charge apoorva of murder
अपूर्वा को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने साकेत जिला अदालत की सीएमएम कोर्ट में अपूर्वा के खिलाफ 518 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें 56 गवाहों को सूचीबद्घ किया गया है, जिनमें रोहित शेखर की मां उज्ज्वला तिवारी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि अपूर्वा को शक था कि रोहित के अपनी भाभी से नाजायज संबंध थे और दोनों का एक बेटा भी है, जिस कारण उसकी संपत्ति भी शायद उस बेटे को दे दी जाएगी।

nd tiwari son rohit shekhar murder case charge sheet ready police charge apoorva of murder
अपूर्वा और जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का कहना है कि रोहित तिवारी 15 अप्रैल को अपनी मां, भाभी व नौकरों के साथ हल्द्वानी से वोट डालकर कार में आ रहा था। अपूर्वा ने मोबाइल पर वीडियो कॉल की तो उसमें रोहित अपनी भाभी के साथ एक ही गिलास से शराब पीता दिखाई दिया। उस रात इस बात को लेकर अपूर्वा और रोहित के बीच कलह हुई थी। रात करीब 12:45 बजे अपूर्वा ने तकिये से मुंह दबाकर रोहित की हत्या कर दी। जांच के लिए एम्स में मेडिकल बोर्ड बनाया गया था। बोर्ड ने रिपोर्ट में हत्या का कारण दम घुटना बताया। फिलहाल फोरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder case charge sheet ready police charge apoorva of murder
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला

रोहित व अपूर्वा की मुलाकात एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिये 2017 में हुई थी। मई 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच विवाद हो गया था और तलाक के मुद्दे पर जून 2019 में परिवार कोई निर्णय लेने वाला था।

विज्ञापन
nd tiwari son rohit shekhar murder case charge sheet ready police charge apoorva of murder
रोहित शेखर की पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

पेशे से वकील अपूर्वा राजनीतिक रूप से महत्वाकांक्षी थी, लेकिन शादी के बाद उसे अपना राजनीतिक सफर अंधकार में नजर आने लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed