फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां-बेटी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, क्या-क्या हुआ था उस रात दोनों आरोपियों ने बताई एक-एक बात

Thu, 12 Mar 2020 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 12 Mar 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Mother Daughter murder in delhi revelation both accused arrested tells how they kill
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला

न्यू अशोक नगर के वसुंधरा एंक्लेव स्थित मनसारा अपार्टमेंट में मां सुमिता और बेटी समरिता की हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी शैंकी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। विनय उर्फ विक्रांत नागर ने अपने दोस्त शैंकी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इन दोनों ने पुलिस पूछताछ में उस रात को क्या-क्या हुआ पूरा घटनाक्रम सिलसिलेवार बताया है और साथ ही बताया कि कैसे पहले दोनों ने मां सुमिता का कत्ल किया फिर बाद में समरिता को मारा....

Mother Daughter murder in delhi revelation both accused arrested tells how they kill
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला

दरअसल पिछले करीब तीन माह से समरिता विनय को नजरअंदाज कर रही थी। इससे खफा होकर विनय ने मां-बेटी की हत्या की साजिश रची। रविवार को ही शैंकी मुंबई से आया था। दोनों देर रात सुमिता के घर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। विनय को पुलिस ने जयपुर से बस में दबोच लिया, जबकि शैंकी को ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Mother Daughter murder in delhi revelation both accused arrested tells how they kill
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल अभी सुमिता और समरिता के शवों का पोस्टमार्टम उनके रिश्तेदारों के न आने की वजह से नहीं हो पाया है। बृहस्पतिवार को उनके रिश्तेदारों के आने पर पोस्टमार्टम हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक समरिता और विनय एक दूसरे को पिछले चार साल से जानते थे। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी तो विनय ने लिव इन में समरिता के साथ रहना शुरू कर दिया। यहां तक सुमिता व समरिता ने उसका खर्च तक उठाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mother Daughter murder in delhi revelation both accused arrested tells how they kill
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला

विनय नशे का आदी थी। रोज-रोज पैसों की डिमांड से समरिता ने विनय से दूरी बनाना शुरू कर दी। तकरार बढ़ने पर समरिता ने उसे घर से जाने के लिए भी कह दिया था। यह बात विनय को नागवार गुजरी और उसने मां-बेटी की हत्या की साजिश रची। रविवार को शैंकी मुंबई से आया तो विनय ने उसे कॉल कर बुला लिया। दोनों देर रात समरिता के घर पहुंचे।

विज्ञापन
Mother Daughter murder in delhi revelation both accused arrested tells how they kill
Mother and daughter murder case - फोटो : अमर उजाला

घर के नीचे खड़े होकर विनय ने चुपचाप समरिता को कॉल किया। जैसे ही समरिता नीचे आई। आरोपी तीसरी मंजिल स्थित उसके फ्लैट में घुस गए। वहां सुमिता अपने कमरे में मौजूद थी। आरोपियों ने चाकू के आठ-दस वारकर उसकी हत्या कर दी। इस बीच समरिता भी वहां पहुंची तो आरोपी उसे उसके कमरे में घसीटकर ले गए। वहां उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद देर रात करीब 2.51 बजे विनय और शैंकी समरिता की मारुति बलेनो कार और 43 हजार लेकर चलते बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed