आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को सोमवार को पेशी से छूट मिल गई। मामले पिछली सुनवाई पर मीसा अपने पति के साथ कोर्ट में पेश हुई थी।
मनी लांड्रिंग केसः लालू की बेटी को अदालत से मिली बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाउस अदालत के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने मीसा की ओर से पेशी के लिये दायर अर्जी पर सुनवाई के बाद दंपत्ति को एक दिन के लिये पेशी से छूट दे दी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिये पांच जुलाई की तारीख तय की है। ईडी ने 23 अगस्त को मीसा भारती, उनके पति शैलेश कुमार व उनकी कंपनी मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था।