भारतीय टीम और आईपीएल के टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अब टीम के सीईओ से संपर्क कर गुहार लगाई है। हसीन ने कहा...
हसीन जहां ने दिल्ली डेयरडेविल्स के सीईओ हेमंत दुआ से कहा कि मोहम्मद शमी को आईपीएल खेलने से रोक दिया जाए। मीडिया से बातचीत में हसीन जहां ने कहा है कि मैंने अपना पक्ष हेमंत सर के साथ रखा है और कहा है कि जब तक वे परिवारिक विवाद को नहीं सुलझा लेते हैं तब तक उन्हें नहीं खेलने दिया जाए।
बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में मोहम्मद शमी को दिल्ली की टीम ने खरीदा था। बीते कुछ दिनों से मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच कई विवाद चल रहे हैं जिसमें हसीन जहां ने शमी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। बता दें कि 7 मार्च, 2018 को हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट लिखते हुए आरोप लगाया था कि उनके पति के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हैं। इतना ही नहीं जहां ने शमी के व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर चैट को भी लीक किया था।
हसीन जहां ने ये भी कहा था कि उनके पति मोहम्मद शमी के परिवार वालों ने भी उनको मारने की कोशिश की है यही नहीं मोहम्मद शमी की कार में उन्हें गर्भनिरोधक भी मिला था। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने बताया था कि पाकिस्तानी महिला अलिश्बा के साथ शमी का अफेयर था।