फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modinagar nagar sdm saumya pandey back to work with two week old daughter photos goes viral she says duty also important with family

गोद में दो हफ्ते की बेटी लिए काम पर लौटीं एसडीएम सौम्या, तस्वीरें वायरल, बोलीं- ड्यूटी भी जरूरी

Tue, 13 Oct 2020 09:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मोदीनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मोदीनगर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 13 Oct 2020 09:17 AM IST
सार

- दो सप्ताह की बेटी के साथ काम पर लौटीं मोदीनगर की एसडीएम
- वीडियो वायरल होने पर देश भर में हुई प्रशंसा 

विज्ञापन
Modinagar nagar sdm saumya pandey back to work with two week old daughter photos goes viral she says duty also important with family
दो सप्ताह की बेटी के साथ काम पर लौटीं मोदीनगर की एसडीएम सौम्या पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद से सटे मोदीनगर में बेटी को गोद में लेकर सरकारी ड्यूटी निभा रहीं आईएएस अधिकारी सौम्या पांडेय की देश भर में प्रशंसा हो रही है। लोग उनकी फोटो और वीडियो पर कमेंट करते हुए शेयर कर रहे हैं। इस बीच सौम्या पांडेय ने कहा कि परिवार के साथ देश सेवा भी सबसे जरूरी है।

विज्ञापन


मोदीनगर की उपजिलाधिकारी सौम्या पांडेय की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर  24 दिन की बेटी को गोद में लेकर काम करने की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आईएएस सौम्या पांडेय को करीब एक साल पहले मोदीनगर की उपजिलाधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन


देश के प्रतिष्ठित कॉलेज मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद सौम्या पांडेय ने अपने प्रथम प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से गर्भवती महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों से दूरी बनाने की गाइड लाइन के बाद वह ऑफिस में ही रह कर कार्य करने लगीं। गत 17 सिंतबर को उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के 15 दिन बाद वह काम पर लौट आईं।

गत रविवार को सोशल मीडिया पर नन्ही बच्ची को गोद में लिए उनकी फोटो वायरल हुई तो वह सुर्खियों में आ गईं। सौम्या पांडेय का कहना है कि वह काम को सर्वोपरि मानती हैं। जापान जैसे देश का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां डिलीवरी के कुछ समय बाद ही महिलाएं अपने काम पर चली जाती हैं। अगर स्वास्थ्य सामान्य है तो जल्द काम पर लौटने में कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed