फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब शपथ लेने मंच पर पहुंचे ये सांसद, बजीं पीएम मोदी और शाह से भी ज्यादा तालियां

Fri, 31 May 2019 10:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 31 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
modi swearing ceremony odisha modi pratap chandra sarangi gets loudest cheers while taking oath
pm modi swearing ceremony - फोटो : पीटीआई
23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सबको इंतजार था उस दिन का जब नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। सबकी आशाओं के अनुरूप यह समारोह 30 मई को करीब 6000 मेहमानों की उपस्थिति में शानदार ढंग से सम्पन्न हुआ। लेकिन इसकी सुर्खियां नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह ने नहीं बल्कि मोदी कैबिनेट के एक साधारण से सांसद ने बटोर ली। जब यह सांसद अपनी कुर्सी से उठकर शपथ लेने के लिए मंच तक पहुंचे तो पूरा राष्ट्रपति भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इनती तालियां तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए भी नहीं बजीं।



 
modi swearing ceremony odisha modi pratap chandra sarangi gets loudest cheers while taking oath
pratap chandra sarangi - फोटो : पीटीआई

हम बात कर रहे हैं 'ओडिशा के मोदी' कहे जाने वाले प्रताप चंद्र सारंगी की। 58 मंत्रियों में उनका नंबर 56वां था। जब 56 नंबर पर प्रताप चंद्र सारंगी शपथ लेने के लिए उठे तो पूरे राष्ट्रपति भवन में इतनी तालियां बजीं जो अखबारों की सुर्खियां बन गईं। यह ओडिशा के वही सांसद हैं जिन्होंने बिना एक भी पैसा खर्च किए करोड़पति उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव जीता है। आगे जानिए कौन हैं प्रताप चंद्र सारंगी और वह अपनी शादी और ब्रम्हचर्य को लेकर क्या कहते हैं...

modi swearing ceremony odisha modi pratap chandra sarangi gets loudest cheers while taking oath
pm modi swearing ceremony - फोटो : पीटीआई

भाजपा के टिकट पर ओडिशा के बालासोर संसदीय सीट से करोड़पति उम्मीदवार को हराने वाले सांसद प्रताप चंद्र सारंगी के मंत्री पद की शपथ लेने पर सबसे ज्यादा तालियां बजीं। प्रताप चंद्र सारंगी को लोग ‘ओडिशा का मोदी’ बुलाते हैं। उनकी जिंदगी और उनकी जीवनशैली की तुलना लोग पीएम मोदी से करते हैं। सारंगी साइकिल से ही पूरा चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
modi swearing ceremony odisha modi pratap chandra sarangi gets loudest cheers while taking oath
pm modi swearing ceremony - फोटो : पीटीआई

आज के दौर में जहां छात्रसंघ चुनाव लड़ने में भी लाखों रुपये खर्च कर दिए जाते हैं वहां देश की संसद में एक ऐसा सांसद भी पहुंचा है जो एक करोड़पति उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहा था लेकिन उसने बिना एक भी पैसा खर्च किए जीत लिया चुनाव। ओडिशा में मिसाइल टेस्टिंग के लिए प्रसिद्ध बालासोर लोकसभा क्षेत्र से इस बार भाजपा प्रतापचंद्र सारंगी सांसद चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी करोड़पति उम्मीदवार बीजद के रबिंद्र कुमार जेना को हराया। दावा है कि चुनाव में उन्होंने कुछ भी खर्च नहीं किया। मंगलवार को वे संसद भवन पहुंचे तो उनसे मिलने को हर कोई उत्सुक था।

विज्ञापन
modi swearing ceremony odisha modi pratap chandra sarangi gets loudest cheers while taking oath
pm modi swearing ceremony - फोटो : अमर उजाला

64 वर्षीय सारंगी आज भी साइकिल ही चलाते हैं। लोग उन्हें ओडिशा का मोदी कहते हैं। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं, उनकी पहचान सामाजिक सरोकार के कार्यों से है। वह अविवाहित हैं, एक छोटे से घर में रहते हैं और सन्यासियों की तरह जीवन व्यतीत करते हैं। बालासोर में सांसद चुने जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम भी प्रमुखता से ट्रेंड करता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed