शब-ए-बरात के मौके पर रविवार शाम जोरबाग स्थित कर्बला में तनाव की स्थित पैदा हो गई। अंजुमन-ए-हैदरी ने आरोप लगाया कि शब-ए-बरात पर कर्बला में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के इशारे पर लोगों पर लाठियां भांज दी गई।
{"_id":"5741ff5e4f1c1b9b1a690d62","slug":"mid-sha-ban-in-karbala-on-tension-atmosphere-at-the-pm-s-visit-the-congress-leader-alleged-pervert","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शब-ए-बारात पर तनाव, पीएम की यात्रा के चलते कांग्रेसी नेता पर माहौल बिगाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब-ए-बारात पर तनाव, पीएम की यात्रा के चलते कांग्रेसी नेता पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
कर्बला में तनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्बला में तनाव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त आरोपों से इनकार कर रहे हैं, उनका कहना है कि विवादित जमीन पर धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में टाइल लगाने का काम शुरू कर दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेश अनुसार यथास्थिति बनाए रखने के लिए भीड़ को खदेड़ा गया।
कर्बला में तनाव
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर डटे रहे। अंजुमन-ए-हैदरी के बहादुर अब्बास ने बताया कि शब-ए-बरात के मौके पर रविवार शाम को एक खास कार्यक्रम कर्बला परिसर में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्बला में तनाव
- फोटो : अमर उजाला
उसमें दूर-दराज के लोग हिस्सा ले रहे थे। इसमें शाही इमाम मौलाना कासिम तिलावत कर रहे थे। इस बीच शाम पांच बजे अचानक पुलिस फोर्स ने परिसर में घुसकर लोगों पर लाठियां भांज दी। लोगों को धार्मिक कार्यक्रम भी नहीं करने दिया गया। बहादुर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान यात्रा पर गए हैं।
विज्ञापन
कर्बला में तनाव
- फोटो : अमर उजाला
उनकी यात्रा को फ्लॉप करने के लिए अहमद पटेल के इशारे पर कर्बला में हमला किया गया। इससे भारत से ईरान गलत संदेश जाएगा। वहीं, मामले पर दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि खबर मिली थी कि विवादित जमीन पर धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में निर्माण कार्य शुरू किया गया था।