फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दिल्ली स्कूल की 'हैपिनेस क्लास' में पहुंचीं मेलानिया, छात्रों ने किया शानदार स्वागत

Tue, 25 Feb 2020 02:07 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 25 Feb 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Melania Trump in Arvind Kejriwal Delhi Government School Happiness Class in Moti Bagh school 
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : PTI/ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप हैपिनेस क्लास के एक सत्र में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को दक्षिण दिल्ली के एक सरकारी स्कूल पहुंचीं। उत्साहित छात्रों ने मेलानिया को माला पहनाकर और उनके माथे पर टीका लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

Melania Trump in Arvind Kejriwal Delhi Government School Happiness Class in Moti Bagh school 
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : PTI

स्कूल के छात्र-छात्राओं और टीचरों ने मेलानिया का शानदार स्वागत किया गया। मेलानिया के पहुंचने से पहले स्कूल को खास तरीके से सजाया गया। पुलिस की ओर से यहां की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली गई। स्कूल के गेट से लेकर अंदर-बाहर सभी जगह साज-सज्जा की गई। 

Melania Trump in Arvind Kejriwal Delhi Government School Happiness Class in Moti Bagh school 
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : PTI

स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मेलानिया ट्रंप के दौरे के लिए उत्साहित दिखे। स्कूल में उनके स्वागत के लिए बेहद आकर्षक तरीके से इंतजाम किए गए। सोमवार को भी सजावट की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Melania Trump in Arvind Kejriwal Delhi Government School Happiness Class in Moti Bagh school 
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : ANI
नानकपुरा में सर्वोदय को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। स्कूल में ‘हैपिनेस क्लास’ में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, मंगलवार को कहा कि वह हैपिनेस पाठ्यक्रम से प्रेरित हैं। मेलानिया ने कहा, ‘मेरा स्वागत करने के लिए शुक्रिया। यह भारत की मेरी पहली यात्रा है। यहां के लोग गर्मजोशी से भरे हुए हैं और अच्छे हैं।’
विज्ञापन
Melania Trump in Arvind Kejriwal Delhi Government School Happiness Class in Moti Bagh school 
Melania Trump in Happiness Class - फोटो : ANI
उन्होंने कहा कि यह बेहद प्रेरणादायक है कि विद्यार्थी प्रकृति से स्वयं को जोड़ने वाली क्रियाओं के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उन्होंने कहा, उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों के समक्ष एक स्वस्थ, सकारात्मक उदाहरण पेश किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed