{"_id":"0ca70d92ac45c10045d5181ad03eb5e7","slug":"meet-delhi-s-only-uber-cab-driver-zamarrud-parveen-from-jamia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिलिए, दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली इकलौती महिला ड्राइवर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली इकलौती महिला ड्राइवर से
Sat, 22 Aug 2015 02:24 PM IST
Updated Sat, 22 Aug 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
मिलिए, दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली इकलौती महिला ड्राइवर से
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महज 21 साल की जमरूद परवीन दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीए की स्टूडेंट हैं और उनका पेशा कार ड्राइविंग है। परवीन बदनामी के दौर से गुजर रही उस उबर कंपनी की दिल्ली में एकमात्र महिला कैब ड्राइवर हैं जिसके कुछ ड्राइवर कैब में रेप और छेड़खानी के आरोप में जेल में हैं।
मिलिए, दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली इकलौती महिला ड्राइवर से
2 of 7
परवनी का कहना है कि उन्हें ड्राइविंग का शौक है और हाइवे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे या इससे तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने में उन्हें बेहद मजा आता है। अपने पेशे के बारे में जब उन्होंने जामिया में पढ़ने वाले अपने क्लासमेट्स को बताया तो किसी ने उन पर यकीन नहीं किया। लेकिन जब उन्होंने अपना आईडी कार्ड दिखाया तो सब चौंक गए।
मिलिए, दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली इकलौती महिला ड्राइवर से
3 of 7
जामिया जर्नल ने परवीन के शौक और उनके पेशे की कहानी को अपने हालिया अंक में प्रकाशित किया है। उनके साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को यकीन नहीं होता कि हिजाब और नकाब में सिर से पांव तक ढकी रहने वाली लड़की ऐसे पेशे से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिए, दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली इकलौती महिला ड्राइवर से
4 of 7
परवीन अपना अनुभव बताते हुए कहती हैं कि हाल ही में जब वह दो पैसेंजर को आनंद विहार से लेकर चलने लगीं तो दोनों यह जानकार हैरान रह गए कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर जैसे शहर की रहने वाली और बुर्का पहनने वाली लड़की कैब ड्राइवर का काम करती है और पढ़ाई भी कर रही है।
विज्ञापन
मिलिए, दिल्ली में उबर कैब चलाने वाली इकलौती महिला ड्राइवर से
5 of 7
परवीन फिलहाल बीए कर रही हैं और आगे एमए करना चाहती हैं। उनका सपना है कि पढ़ाई करने के बाद वह टीचर बनें और लोगों को अपना पसंसदीदा विषय (इस्लामिक स्टडीज) पढ़ाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।