आईजीआई एयरपोर्ट पर मणिपुर की युवती के साथ हुई नस्लभेदी टिप्पणी की घटना के बाद मोनिका ने फेसबुक पर अपनी आपबीती सुनाई। इसके अगले दिन ही मोनिका ने लिखा कि क्या-क्या होता है नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ।
2 of 9
मोनिका
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछली रात मैने अपने साथ हुई दिल्ली एयरपोर्ट की घटना का की भड़ास फेसबुक पर निकाली थी। मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था कि वो कुछ ही समय में वायरल हो जाएगी, क्योंकि कुछ न्यूज एजेंसियों ने उस न्यूज को उठाया। बहुत सारे लोग मेरे साथ आए और मुझे सपोर्ट किया जिसके लिए शुक्रिया।
3 of 9
मोनिका
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन मुझे मेरे पोस्ट पर कुछ ऐसे कमेंट भी मिले जो कह रहे थे कि मैं पागल लड़की हूं। ये जातिवादी टिप्पणी नहीं हैं। बस इमिग्रेशन के अधिकारियों ने कुछ सवाल पूछे थे। पीड़िता होने का दावा ना करें। (उदारवादी लोगों कृपया नस्लवाद पर लैक्चर ना दें, ये फिर कभी)
4 of 9
मोनिका
- फोटो : सोशल मीडिया
सीधे तौर पर मेरा मानना है कि मुझे इससे आपत्ति नहीं होती अगर वो मेरी ट्रिप से संबंधित सवाल करते कि किस कांफ्रेंस में मुझे जाना है और वहां मैं कितने दिन रहूंगी या फिर आप कहां काम करती हैं। आपको फंड कहां से होता है। हालांकि इस सवाल से भी मुझे आपत्ति नहीं होती मैं कहां की रहने वाली हूं।
5 of 9
मोनिका
- फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन ये सही नहीं है कि आप मालिकों की तरह व्यंगात्मक मुस्कान लेकर पूछें कि 'भारत में कितने राज्य हैं'। उन राज्यों के नाम बताइए जो मणिपुर की सीमा पर हैं। ये ट्रिप से संबंधित सवाल नहीं है और ना ही मैं कोई बच्ची हूं। मुझे इस बात का भी पछतावा है कि मैने उस वक्त मामले को नहीं उठाया क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं था।