जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने दो बच्चों के सामने पत्नी और सवा साल के बेटे की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।
पिता ने ही अपने सवा साल के बेटे और पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जान कर कांप जाएगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि मृतका की शिनाख्त सुनीता उर्फ शोभा(32) और सवा साल के बच्चे की शिनाख्त कर्ण के रूप में हुई है। शोभा पति प्रकाश और तीन बेटों सवा साल के कर्ण, छह साल के सुशांत और आठ साल के राहुल के साथ जहांगीरपुरी के जे ब्लॉक में रहती थी। परिवार में महिला का ससुर खुबीराम और देवर बबलू भी है। ससुर व देवर भूतल पर रहते हैं जबकि प्रकाश अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहता था।
प्रकाश सफेदी का काम करता है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुनीता के देवर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मां बेटे का शव फर्श पर पड़ा है। बबलू ने पुलिस को बताया कि वह सुबह में कमरे में आया तो भाभी और भतीजे को लहूलुहान देखा जबकि उसके दोनों भतीजे कमरे के कोने में डरे सहमे बैठे थे। छानबीन में पता चला कि मां बेटे की हत्या ईंट और चाकू मारकर की गई है। महिला का गला चाकू से रेता गया है।
शोभा ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की
कमरे से जिस हालत में मां बेटे के शव मिले हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि शोभा ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की है। शोभा ने अपने बेटे को पकड़ रखा था। पूरे कमरे के दीवार और फर्श पर खून पड़े थे। पुलिस के मुताबिक दोनों के सिर पर ईंट से वार किए गए थे। साथ ही शोभा का गला रेता गया था।
एक सप्ताह पूर्व ही मायके आई थी शोभा
शोभा की भाभी उषा ने बताया कि शोभा एक सप्ताह पहले ही जहांगीरपुरी स्थित ससुराल गई थी। करीब एक साल से वह हैदरपुर स्थित अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। उनकी नौ साल पहले शादी हुई थी। उषा के मुताबिक उनका महिला अपराध शाखा में मामला चल रहा था। एक सप्ताह पहले उनके बीच समझौता हुआ था। उसके बाद प्रकाश पत्नी और बच्चों को लेकर अपने घर आ गया।