फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्लीः जब अपनी मांग मनवाने ऊंचे टावर पर जा चढ़ा युवक, पुलिस के फूले हाथ-पांव जुटी भीड़

Fri, 27 Jul 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
man climbs on tower near Metro Bhawan in Delhi holding a banner Andhra Pradesh needs special status
man climbs on tower barakhamba road - फोटो : कुमार संजय

आंध्र प्रदेश को विशेष पैकेज और दर्जा देने की मांग लेकर छात्र उमेश रेड्डी (25) शुक्रवार सुबह कनॉट प्लेस स्थित अग्निशमन विभाग के परिसर में स्थित टावर पर चढ़ गया। वह साढ़े पांच घंटे टावर पर रहा और हाथ से लिखी पर्चियां नीचे फेंककर अपनी मांग बताता रहा। 

(सभी फोटोः कुमार संजय)
man climbs on tower near Metro Bhawan in Delhi holding a banner Andhra Pradesh needs special status
man climbs on tower barakhamba road - फोटो : कुमार संजय
टॉवर पर वह ‘सेव आंध्र प्रदेश’ और ‘आंध्र प्रदेश नीड स्पेशल पैकेज’ लिखे पोस्टर भी दिखाता रहा। नीचे स्थित सड़क पर मीडिया और लोगों का हुजूम जमा हो गया। बाराखंभा थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने दक्षिण भारत के मीडियाकर्मियों के सहयोग से युवक को नीचे उतारा। पूछताछ के बाद छात्र को शुक्रवार शाम उसके एक दोस्त के हवाले कर दिया गया।
man climbs on tower near Metro Bhawan in Delhi holding a banner Andhra Pradesh needs special status
man climbs on tower barakhamba road - फोटो : कुमार संजय

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उमेश वारंगल का रहने वाला है और आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी में लॉ प्रथम वर्ष का छात्र है। उसे तेलुगूदेशम पार्टी का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है। वह दो दिन पहले आंध्र प्रदेश से दिल्ली आया था और पहाड़गंज के एक होटल में ठहरा था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह कनॉट प्लेस पहुंचा और दस बजे अग्निशमन विभाग के कार्यालय परिसर में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पौने बारह बजे इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
man climbs on tower near Metro Bhawan in Delhi holding a banner Andhra Pradesh needs special status
man climbs on tower barakhamba road - फोटो : कुमार संजय

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्पीकर के जरिए उससे बात की। इसके बाद मोबाइल पर बात कर उसे नीचे उतारने की कोशिश की गई। हाइड्रोलिक क्रेन के जरिये एक फायरकर्मी टावर पर उसके पास गया, मगर छात्र ने नीचे आने से मना कर दिया। फायरकर्मी ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। फायर कर्मी के ऊपर जाते ही वह टावर पर और ऊपर चढ़ गया था। छात्र हाथ से लिखकर नीचे पर्चियां फेंकता रहा। उसने तीन से चार पर्चियां नीचे फेंकी थीं। इन पर भी उसने अपनी मांगें लिखी थीं।

विज्ञापन
man climbs on tower near Metro Bhawan in Delhi holding a banner Andhra Pradesh needs special status
man climbs on tower barakhamba road - फोटो : कुमार संजय
इंस्पेक्टर राजेश बने पीएमओ के अधिकारी
बारांखभा थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार पीएमओ के अधिकारी बनकर सादे कपड़ों में हाइड्रोलिक क्रेन के जरिये युवक के पास पहुंचे। उन्होंने छात्र से कहा कि वह पीएमओ से आए हैं और उसकी मांगों पर विचार होगा। छात्र केंद्रीय मंत्री को मौके पर बुलाने की जिद करता रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed