जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को साध्वी ऋतंभरा ने संस्कृति भवन का शिलान्यास किया। स्कूल में लगातार बढ़ रहे बच्चों की संख्या को देखते हुए संस्कृति भवन बनाने का फैसला लिया गया है। स्कूल में 5 से 21 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा समेत अन्य लोगों ने साध्वी से आशीर्वाद भी लिया। (सभी फोटोः भव्यनरेश/अमर उजाला)
जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
इस अवसर पर विधायक विमला बाथम, डॉ एके अग्रवाल, ओंकारनाथ अग्रवाल, मनोज गुप्ता, प्रवक्ता विनोद शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, डॉ. सूर्यकांत शर्मा, राकेश शर्मा, मनीष शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य केशव कुमार शर्मा, प्रबंधक रमन चावला आदि शामिल रहे।
जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
नोएडा सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान संस्कृति, पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) और नागरिक उड्डयन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि विद्या भारती संस्था का लक्ष्य बच्चों में अच्छी शिक्षा और संस्कार देना है। अच्छा नागरिक बनाकर उसकी प्रतिभाओं को उभारना ही शिक्षकों का काम होता है।
जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
वहीं, संस्था के राष्ट्रीय मंत्री शिवकुमार ने कहा कि पूरे देश में संस्था के 23 हजार विद्यालय सीबीएसई से हैं जिसमें 36 लाख विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षक, कर्मचारी समेत एक करोड़ लोग संस्था से जुड़े हुए हैं।
जब साध्वी ऋतंभरा के चरणों में झुके केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा
नोएडा के स्कूल में 1500 छात्र अध्ययन कर रहे हैं। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा व शिव कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने ही सेक्टर-12 के स्कूल का शिलान्यास किया था। आदर्श विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, बालिका विद्यालय समेत विभिन्न नामों से देशभर में स्कूल चल रहे हैं। दावा किया कि जब रिजल्ट आता है तो टॉप में 50 फीसदी छात्र इन्हीं स्कूलों के होते हैं। स्कूल में किसी जाति विशेष का कोई मतलब नहीं है, सिर्फ योग्यता ही पैमाना है।